27 APRSATURDAY2024 7:00:56 AM
Nari

अक्षय कुमार का बड़ा दिल: ओह माय गॉड 2 के लिए नहीं लिया एक भी पैसा, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Aug, 2023 06:28 PM
अक्षय कुमार का बड़ा दिल: ओह माय गॉड 2 के लिए नहीं लिया एक भी पैसा, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म‘ओह माय गॉड'के सीक्वल‘ओह माय गॉड 2'को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म ने छह दिन में करीब 80 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए अक्षय ने एक रुपए भी चार्ज नहीं किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


 वायकॉम मोशन पिक्चर के CEO अजीत अंधारे ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि- "अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए एक सिंगल रुपए भी नहीं लिया। उन्होंने फाइनेंशियल और क्रिएटिव रिस्क भी उठाया." । दरअसल खबरें सह आ रही थी कि अक्षय ने ‘ओह माय गॉड 2  के लिए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस चार्ज की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अजीत अंधारे बताते हैं कि- फिल्म के बजट को बढ़ा-चढ़ा कर बताया गया। उनका कहना है कि- अक्षय के बिना OMG-2 बन ही नहीं सकती थी। किसी एक के लिए ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं था। अक्षय ने इस फिल्म के लिए अपना सब कुछ दिया है।  ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी फिल्म ओएमजी 2 से एक क्लिप शेयर की है, जिसमें उनका और पंकज त्रिपाठी का एक सीन है। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार गदर 2 का गाना उड़ जा काले कावा गाते सुने जा सकते हैं। इस पाेस्ट के साथ उन्होंने  लिखा-  फिल्म ओएमजी को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे ग्रेट वीक देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आभार।     

Related News