15 DECMONDAY2025 10:20:45 AM
Nari

Aishwarya at Cannes ! कांस में ऐश की 4 dresses हुई जमकर troll, चपाती रैप का मिला इस बार टैग!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 May, 2023 04:06 PM

पिछले 20 सालों से बॉलीवुड की सुंदरी ऐश्वर्या लगातार कांस का हिस्सा बनती आ रही हैं और इस बार कांस में उनकी 21 वीं एंट्री रही। हर साल ऐश अपनी ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही हैं। जिनमें उनके कुछ फैशन एक्सपेरीमेंट्स फैंस को बहुत पसंद आए तो कुछ बुरी तरह ट्रोल भी हुए। ऐसा ही कुछ इस साल भी हुआ है। ऐश्वर्या राय बच्चन की फर्स्ट कांस लुक को मिक्स रिएक्शन मिले हैं। इस बार ऐश ने सॉफी कोटयोर का सिल्वर ब्लैक गाउन पहना जिसके पीछे बड़ी सी हुड थी। जहां एक तरफ उनके चाहने वाले कह रहे थे कि क्वीन आ गई तो वहीं कुछ ने उन्हें चपाती वाला रैपर कहा! सिल्वर शिमरी लुक देने वाले इस गाउन को लोगों ने एल्यूमीनियम फॉइल कह कर रिजेक्ट कर दिया चलिए आपको ऐश की वो लुक्स दिखाते हैं जो बुरी तरह ट्रोल हुई औऱ फैशन में फेल रही।

PunjabKesari

साल 2016 में कांस इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या ने लाइट लेवेंडर व पर्पल शेड में लिपस्टिक एक्सपेरिमेंट किया था जिसके चलते उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया था किसी ने कहा था कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के क्रियॉन कलर क्यों लिप्स पर लगा आई है.. ?? तो किसी ने उन्हें ब्लैक करंट आइसक्रीम और काला खट्टा गोला कहा था। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानों एश्वर्या अपने लिप्स पर पेंट करवा आई हो। हालांकि उनकी फ्लोरल ड्रेस लोगों को पसंद आई थी।

PunjabKesari

 साल 2022  में  भी ऐश्वर्या के लुक्स ट्रोल हुए। ऐश्वर्या के कपडों से ज्यादा उनके चेहरे को ट्रोल किया गया था। पिछले साल ऐश्वर्या ने ब्लैक फ्लोरल गाउन पहना था गाउन तो लोगों को पसंद आया लेकिन लिप्स को लेकर लोगों ने कहा पहले और अब ऐश के लिप्स बदल गए हैं शायद बोटोक्स किया  है ! तो किसी ने कहा कि ये अब बुड्ढी हो गई है। लोगों ने उन्हें मोटी और बुड्ढी कहा था। एक यूजर ने कहा था कि या तो वह प्रेग्नेंट है या फिर ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया है। वह काफी ओल्ड दिखती हैं।

PunjabKesari

साल 2019 में ऐश्वर्या की व्हाइट टूले फैदर गाउन को भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया। ऐश्वर्या के इस लुक को मुर्गी से कंपेयर किया था कि मुर्गी दाना चुग कर आ रही है। तो किसी ने उनके फेस को देखकर कहा कि टू मच बोटॉक्स। लोगों को उनकी ड्रेस और मेकअप दोनों ही पसंद नहीं आई।

PunjabKesari

साल 2019 में ऐश्वर्या की स्नैक-स्किन गाउन भी लोगों को पसंद नहीं आया था। इस वन शोल्डर न्यॉन गाउन के साथ ऐश्वर्या के चिपकू हेयरस्टाइल को भी ट्रोल किया गया। ऐशवर्या ने कानो में ईयररिंग्स की बजाए ग्लिटरी मेकअप ही किया था।

PunjabKesari

Related News