02 MAYTHURSDAY2024 4:08:08 PM
Nari

शादी के बाद ये 7 एक्ट्रेस बनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 12 Oct, 2022 04:39 PM
शादी के बाद ये 7 एक्ट्रेस बनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

इस बार 13 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। आम महिलाओं की तरह एक्ट्रेस में भी करवाचौथ को लेकर खूब एक्साइटेड दिखती है। वही इस साल इंडस्ट्री के कई कपल्स शादी के बंधन में भी बंधे है तो ऐसे में उनका यह पहला करवा चौथ होगा। चलिए तो आपको दिखाते कौन-कौन सी एक्ट्रेस पहला करवा चौथ मनाएगी।

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में पहला नाम तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। इसी साल आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी की। अब तो जल्द पेरेंट्स भी बनने वाले है। ऐसे में तो इनका करवा चौथ और भी खास होने वाला है।

कैटरीना कैफ

पंजाबी बहू कैटरीना कैफ का भी यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने एक्टर विक्की कौशल से शादी की जो पंजाब से ताल्लुक रखते है। इस बार कैटरीना भी अपने ससुरालवालों के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इसी साल फरवरी में बिजनेसमैन वरुण से शादी की। करिश्मा का भी यह पहला करवा चौथ होगा।

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे तो हर त्योहार तो बहुत धूमधाम से मनाती है और उनका पहला करवा चौथ है तो वो इसे स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। पिछले साल दिसंबर में अंकिता ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी।

मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इसी साल जनवरी में शादी की बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से। मौनी लंबे समय से सूरज को डेट तक रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

शिबानी दांडेकर

एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर भी पहली बार करवा चौथ मनाएगी। उन्होंने फरहान अख्तर से फरवरी में शादी की।

शीतल ठाकुर

आखिर में बात करते है शीतल ठाकुर की, जिन्होंने एक्टर विक्रांत मैसी से शादी की। इस कपल की सादगी फैंस को काफी पसंद आती है।

Related News