26 APRFRIDAY2024 3:45:17 AM
Nari

दुनिया के 4 अद्भूत अजूबे, लाइफ में एक बार यहां घूमना तो बनता है जनाब!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Sep, 2018 10:26 AM
दुनिया के 4 अद्भूत अजूबे, लाइफ में एक बार यहां घूमना तो बनता है जनाब!

विश्वभर में प्राचीन काल से ही मनुष्य ने कई ऐसे भवनों का निर्माण किया है जो अपने आप में किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। इन भवनों में जहां स्थापत्य कला के अद्भूत नमूनों के दर्शन होते हैं, वहीं इन्हें यदि वंडर्स यानी (अजूबे) कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आइए जानते है ऐसे ही स्थापत्य कला के कुछ अद्भूत नूमनों के बारे में...

 

 

1. पीसा का झुकी मीनार 

PunjabKesari
आधिकारिक तौर पर टोरे पैंडैंटे डी पीसा के नाम से जानी जाती पीसा की मीनार पीसा शहर में स्थित एक बैल टॉवर है। इसे किसी समय विश्व के सात अजूबों में से एक माना जाता था। इसके संबंध में सर्वाधिक आश्चर्यजनक बात यह है कि यह मीनार झुकी हुई है। इसे देख कर ऐसा लगता है कि यह किसी भी क्षण गिर सकती है। लोग 296 और 294 सीढ़ियां चढ़ने के लिए यहां आते हैं ताकि इस पर से आसपास का नजारा ले सकें और शानदार तस्वीरें खींच सकें।

 

2. पानी पर बसा वेनिस

PunjabKesari
5वीं शताब्दी के इटली में जिंदगी कोई परी कथा जैसी नहीं था। जब देश में उत्तर-पूर्वी भागों में बाहरी हमलावरों का खतरा मंडराने लगा तो स्थानीय लोगों को किसी निचले स्थान पर सुरक्षित रहने की जरूरत आन पड़ी। ऐसे में दो दरियाओं के दलदली मुहानों पर बनी झील उन्हें खूंखार जंगलियों से बचाने के लिए बहुत सहायक सिद्ध हुई। रोमन शरणार्थियों ने इस झील के आसपास 118 द्वीपों पर अपना जाल फैलाया, उन्होंने इन द्वीपों पर अपना जाल फैलाया, उन्होंने इन द्वीपों को लकड़ी के पुलों से आपस में जोड़ा। तब से सदियों बाद तक वेनिस एक उन्नतिशील शहर के रूप में विकसीत हो गया और अजूबा बन गया है। 

 

3. चीन की महान दीवार 

PunjabKesari
17वीं शताब्दी में अपने समापन के समय यह सबसे बड़ी मानव निर्मित संरचना हैं। चीन की महान दीवार 8850 किलोमीटर लंबी है जो उत्तर चीन में कोरियाई सीमा से लेकर पश्चिम में गोबी मरूस्थल तक फैली है। वास्तव में इसकी शुरूआत छोटी-छोटी दीवारों की एक क्षृंखला के तौर पर की गई थी जिसे चीनी सामंतों ने अपनी जमीन की रक्षा हेतु बनवाना शुरू किया था। जैसे ही चीन एक संयुक्त साम्राज्य बना इन दीवारों को जोड़ कर इनकी किलेबंदी कर दी गई ताकि दुश्मनों को खदेड़ा जा सकें। इन दुश्मनों में मंगोलियाई तथा मांचू सेनाएं शामिल थीं। असंख्य ईंदों तथा पत्थरों से बनी कई टावरों से सुरक्षित यह महान दीवार इंजीनियरिंग का एक शानदार प्राचीन नमूना है। 

 

4. नारंगी गोल्डन गेट ब्रिज 

PunjabKesari
1937 में अपने खुलने के बाद से भवन निर्माण कला का यह अद्भूत नमूना यानी गोल्डन गेट ब्रिज अमरीका के कैलिफोर्निया में सान फ्रांसिस्को की खाड़ी मेें फैला हुआ है। यह हमेशा से नारंगी रंग का रहा है। इसका रंग नारंगी इसलिए रखा गया है ताकि यहां से गुजरने वाले जहाज इसे दूर से ही देख सकें। साथ ही यह पुल दोनों तरफ की धरती के रंग में अच्छी तरह मिश्रित हो जाता हैं। इसका नाम गोल्डन गेट इसके रंग का वर्णन करने के लिए नहीं ऱखा गया। यह उस जलमरूस्थल का नाम है जो प्रशांत महासागर से सान फ्रांसिस्को की खाड़ी का प्रवेश द्वार है।

Related News