04 MAYSATURDAY2024 10:25:19 AM
Life Style

रब ने बना दी जोड़ी, तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी

  • Updated: 17 Mar, 2018 03:04 PM
रब ने बना दी जोड़ी, तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी

शादी दो आत्माओं का मेल है, जब भी किसी की शादी होती है तो लड़का-लड़की की जोड़ी को मैच करके जरूर देखा जाता है। कुछ जोडियां तो इतनी परफैक्ट होती हैं कि जिसे देखने वाले एक बार यह जरूर कह देते है जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। आज हम ऐसी ही एक नवविवाहित जोड़ी की बात कर रहे हैं, जिनकी शादी को देखने के लिए हजारों मेहमान उमड़ पडे। पिंपलगांव बसवंत में संदीप और मोनाली नाम के लड़का-लड़ी की शादी इसलिए चर्चा का विषय बन गई क्योंकि इन दोनों की ही लंबाई तीन फीट है। 


मोनाली दिंडोसी तहसील के गोपेगांव के गणपत कावले की बेटी है। उसकी कम ऊंचाई होने के कारण पिता हमेशा शादी के लिए चिंतित रहते थे तभी किसी ने उन्हें बताया कि उनके गांव के दगु कचरू गिते के पुत्र संदीप की ऊंचाई भी तीन फीट है। दोनों के रिश्ते की बात शुरू हुई और दोनों ने एक दूसरे को पसंद भी कर लिया। परिवर की रजामंदी के बीच दोनों की शादी तय हुई। इस शादी के एक और खास बात यह रही कि बिना किसी लेन-देन के दोनों विवाह बंधन में बंध गए। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News