08 MAYWEDNESDAY2024 12:10:55 AM
Life Style

दुनिया की इन 7 बंदरगाहों पर होता है अरबों का व्यापार

  • Updated: 20 Mar, 2017 06:37 PM
दुनिया की इन 7 बंदरगाहों पर होता है अरबों का व्यापार

ट्रैवलिंगः  एक देश से दूसरे देश तक सामान लाने और ले जाने के लिए बड़े-बड़े जहाजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन समुद्री जहाजों से बड़े-बड़े कारोबार किए जाते हैं। समुद्र के जिस किनारे जहाज पर सामान के लोड किया जाता है उसे बंदरगाह कहा जाता है। मुंबई की बंदरगाह का नाम दुनियां की बड़ी बंदरगाहों में किया जाता है। आइए जाने दुनिया की बड़ी बंदरगाहों के बारे में। 

1. तियानजिन,चीन
ऊंची-ऊंची इमारतें हो या ट्रैडिग चीन हमेशा आगे ही रहता है। दुनिया की 10 में से 6 बंदरगाहें सिर्फ चीन में ही हैं। चीन की  तियानजिन बंदरगाह पर अरबोें का व्यापार होता है। यहां पर हर साल करीब 1.45 करोड़ कंटेनर का व्यापार होता है। 

2. जेबेल अली बंदरगाह,दुबई
यह दुनिया का सबसे ज्यादा व्यस्त बंदरगाह है। यहां पर तेल और गैस का स्पलाई होती है। 

3. गुआनझो,चीन
चीन के गुआनझो बंदगाह पर साल में करीब 1.75 करोड कंटेनर आते हैं। यह बंदरगाह साल भर वयस्त रहती है।  

4. बुसान,दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया की इस बंदरगाह को यहां की सबसे बड़ा बंदरगाह माना जाता है। यहां पर साल में 1.94 करोड़ कंटेनरों का बिजनेस होता है। 

5. क्विनग्दाओ,चीन
चीन की क्विनग्दाओ बंदरगाह पर साल भर में 1.66 करोड़ से भी ज्यादा कंटेनर उतारे जाते हैं। 

6. निन्गबो-झोशान,चीन
यह बंदरगाह सिर्फ चीन के लिए ही नहीं बल्कि जापान और ताइवान के लिए भी  व्यापार का सबसे बड़ा जरिया है।

7. सिंगापुर
सिंगापुर का बंदरगाह यूरोप और एशिया के बीच व्यापार का सबसे बडा जरिया है। यहां पर हर साल 3.3 करोड़ से भी ज्यादा कंटेनर उतारे जाते हैं। 
 

Related News