03 MAYFRIDAY2024 3:48:48 AM
Life Style

हरियाली तीज पर सुहागने क्यों लगाती हैं मेहंदी?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 13 Aug, 2018 05:05 PM
हरियाली तीज पर सुहागने क्यों लगाती हैं मेहंदी?


आज पूरे देश में हरियाली तीज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन का इंतजार सुहागन महिलाएं बहुत ही बेसब्री से करती हैं क्योंकि वह इस दिन माता पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। माता को खुश करने के लिए महिलाएं व्रत रखती और मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी लगाने का भी बेहद खास महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का महत्व बताएंगे। 

 

 

मेहंदी लगाने का महत्व 

PunjabKesari

महिलाएं तीज से एक दिन पहले ही हाथों पर मेहंदी लगा लेती हैं क्योंकि उनका मानना है कि मेहंदी लगाने से पति की उम्र लंबी होगी। पति को मुश्किलों से बचाने और उसकी लंबी आयु के लिए सुहागने मेहंदी लगाती हैं। 

 

हरियाली तीज का मतलब

PunjabKesari

हरियाली तीज का मतलब होता है तीन चीजों का त्याग करना। पहला पति से छल-कपट, दूसरा कभी अपने पति से झूठ नहीं बोलना और तीसरा किसी की निंदा ना करने का प्रण लेना।    

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News