26 APRFRIDAY2024 10:37:19 AM
Photo Gallery

Wall Decor: किचन की दीवारों को यूं दें मॉर्डन लुक (See Pics)

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Jan, 2021 01:06 PM
  • आपने शायद घर के हर कमरे को खूबसूरती से होगा सजाया है लेकिन क्या आप रसोई के बारे में भूल गए?
  • अपने इस आर्टिकल में हम आपको मजेदार किचन वॉल डैकोरेशन के कुछ मजेदार आइडियाज देंगे, जो भोजन बनाने की जगह को सुदंर दिखाएंगे।
  • वॉल हैंगर के लिए लॉकर या बाइक बास्केट में ताजी सब्जियां, फल आदि को भी आप वॉल डैकोरेशन के लिए यूज कर सकते हैं।
  • कुछ नया करना चाहती हैं तो पुराने फीड बोरे से रसोईघर पर्दे की जगह में एक फिटिंग क्लॉथ बनाएं। इससे आपकी किचन को विंटेज लुक मिलेगा।
  • रसोईघर की खाली दीवारों को भरा हुआ दिखाने के लिए यह आइडिया भी बेस्ट है।
  • प्लास्टिक के शैडो बॉक्स में फल सब्जियां रखने का यह आइडिया भी एकदम सही है। इससे आपकी वॉल डैकोरेशन भी हो जाएगी।
  • किचन को मॉर्डन लुक देने के लिए आप वॉल क्लाक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • घर में कोई पुरानी तख्ती या लकड़ी का टुकड़ा पड़ा है तो उसे आप किचन मैन्यू के लिए यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो मैन्यू के लिए पेपर का चूज भी कर सकती हैं।
  • पुराने बेकार पड़े बर्तन, प्लेट्स व ट्रे को भी आप किचन वॉल डैकोरेशन के लिए यूज कर सकती हैं।
  • किचन वॉल को सजाने के लिए पौधों से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। इससे ना सिर्फ दीवारें सुदंर लगेगा बल्कि वातावरण भी खुशनुमा हो जाएगा।
आपने शायद घर के हर कमरे को खूबसूरती से होगा सजाया है लेकिन क्या आप रसोई के बारे में भूल गए?

Related Gallery