26 APRFRIDAY2024 2:26:19 PM
Nari

यहां पर परिंदे तो जा सकते हैं, लेकिन आप नहीं (Pics)

  • Updated: 11 Aug, 2016 04:53 PM
यहां पर परिंदे तो जा सकते हैं, लेकिन आप नहीं (Pics)
घूमने के शौकीन लोग अपने लिए कुछ ना कुछ अच्छा और दिलचस्प ढूंढ ही लेते हैं। खासकर वो लोग जो कुदरती नजारे देखने के कायल है लेकिन इतनी खूबसूरत जगहों को देखकर भी वहां जा नही सकते। आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जो है तो बहुत खूबसूरत और आपका जाने का बहुत मन भी है लेकिन आपको सिर्फ तस्वीरे देखकर ही खुश होना पडेगा। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं ये जगहें...
 
 
 
1. नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड (बंगाल) 
 
 
बंगाल की खाड़ी के नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड को देख पाना इंसान के लिए शायद सपने जैसा ही है। 1975 में नैशनल जिऑग्रफिक चैनल ने यहां डॉक्युमेंट्री शूट करनी चाही थी और किसी कारण से तब से लेकर अब तक यहां पर किसी इंसानी दखल-अंदाजी पर पाबंदी है।
 
 
 
2.  पोवेग्लिया (इटली) 
 
 
यह है बंगाल का एक छोटा सा द्वीप जो किसी समय वेनिस का कूड़ाघर हुआ करता था। आज इस आईलैंड पर करीब 100 परिवार रहते हैं, लेकिन बाहरी लोगों का आना मना है।
 
 
3. लेस्कू केव्स (फ्रांस)
 
 
इस गुफा की खोज 1940 में 18 साल के एक लड़के ने की थी।इस गुफा की खासियत है कि यहां पर हर तरफ जानवरों की आकृतियां हैं। इसे लोगों के लिए खोला भी गया था लेकिन पर्यटकों ने ही इसे खराब करना शुरू कर दिया और इसे बंद करना पड़ा।
 
 
4. ईस्ट रेनल (सोलमन आईलैंड्स)
 
 
सोलमन आईलैंड्स का ईस्ट रेनल यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। इस जगह पर भी टूरिस्टों ने गंदगी फैलानी शुरू कर दी। इसी कारण आज यहा आज इंसानों के जाने पर पाबंदी है।
 
 
5. आइस ग्रैंड श्राइन (जापान)
 
 
जापान का आइस ग्रैंड श्राइन वहां का सबसे बडा धार्मिक स्थान है। यहां पर आप खुद पूजा नही कर सकते। इसके लिए पादरी की उपाधि या फिर जापान के शाही परिवार में जन्म होना जरूरी है तभी आप यहां आ सकते हैं।
 
 
6. मेट्रो-2 (मॉस्को)
 
 
मॉस्को की मेट्रो-2 को वहां का गुप्त स्टेशन कहा जाता है। यह रास्ता क्रेमलिन से सीधा FSB हेडक्वॉर्टर्स तक जाता है। एक बार में ही यहां पर 30 हजार लोग आ सकते हैं लेकिन यहां पर एक भी इंसान की एंट्री पर बैन है।
 

Related News