26 APRFRIDAY2024 1:06:05 PM
Nari

जायकेदार सांबर वडा

  • Updated: 15 Feb, 2017 01:50 PM
जायकेदार सांबर वडा

जायका:  सांबर वडे को तो हर कोई पसंद करता है। इस डिश की तो सारी दुनिया में ही धूम है। गर्मा-गर्म सांबर में डूबा हुआ दाल के वडे के लाजबाव स्वाद का क्या कहना। आप इस डिश को नाश्ते में भी या फिर मेहमानों के आने पर भी सर्व कर सकते हैं।


सामग्री वड़े के लिए
-  200 ग्राम उरद धुली दाल
- 100 ग्राम चना दाल
- नमक  स्वादानुसार
- थोड़ा सा अदरक(कद्दूकस) 
- 3 हरी मिर्च( बारीक कटी) 
- तेल तलने के लिये
विधि
1. उरद दाल और  चना दाल को धोकर पूरी रात के लिए पानी में भिगो दीजिए।
2. दालों के फिर से धोकर पानी से अच्छे से निचोड़कर पीस लें।
3. इसमें  नमक, अदरक, हरी मिर्च मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फैंटे।
4. दाल को जितना अच्छा फैंटेंगे वडे उतने ही अच्छे बनेंगे।
5. कढ़ाई में तेल गर्म करें।
6. अपने हाथ पर हल्का पानी लगाकर वडे के मिश्रण को लें और उसे गोल आकार में वडे की शेप दें। फिर डीप फ्राई करें।वडे तैयार हैं।


सामग्री सांबर के लिए
- 100 ग्राम अरहर की दाल
- 250 ग्राम लौकी
- 2 छोटे बैंगन
- 2 गाजर
- नमक स्वादानुसार
- 2 हरी मिर्च
- थोड़ा सा अदरक
- थोड़ी सी हल्दी
- 2 चम्मच सांबर मसाला 
- 1छोटा चमच्च इमली का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून तेल
- 3 टमाटर की प्यूरी
- 4 प्याज(लंबे कटे)
- थोड़ी सी राई
- 10 करी पत्ते
विधि
1. सबसे पहले दाल में नमक,हल्दी और सभी सब्जियां डालकर कूकर में उबाल लें।
2. एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई को चटकने तक भूनें।
3. फिर इसमें करी पत्ते और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
4. अब टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं।
5. जब तड़का घी छोड़ने लगे तो इसमें नमक,सांबर मसाला,मिर्च,इमली पेस्ट डालकर भूनें।
6. इसके बाद कूकर खोल कर सांबर में तड़का मिक्स करें और थोड़ा पानी डालकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
7. गर्म-गर्म सांबर तैयार है। इसे तले हुए वडों के साथ सर्व करें।
 

Related News