26 APRFRIDAY2024 4:03:13 AM
Nari

चावल खाने के हैं शाैकीन ताे घर पर बनाएं Cauliflower Fried Rice

  • Updated: 11 Apr, 2018 04:58 PM

कुछ लोगों को फ्राइड राइस खाना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी फ्राइड राइस खाने का शौकिन है तो आप घर पर Cauliflower Fried Rice ट्राई कर सकती हैं। यह फ्राइड राइस रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी। आइए जानते है Cauliflower Fried Rice बनाने की आसान रेसिपी।
 

सामग्री:
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 1/2 टीस्पून
अदरक- 1 टीस्पून
प्याज- 60 ग्राम
गाजर- 90 ग्राम
हरे मटर- 60 ग्राम
हरे प्याज- 60 ग्राम
नमक- 1/4 टीस्पून
काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
सोया सॉस- 45 मि.ली
फूलगोभी- 340 ग्राम (कटी हुई)
अंडा- 2
हरे प्याज- गार्निश के लिए
 

विधि:
1. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें 1/2 टीस्पून लहसुन और 1 टीस्पून अदरक डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें।

2. इसके बाद इसमें 60 ग्राम प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

3. अब इसमें 90 ग्राम गाजर, 60 ग्राम हरे मटर और 60 ग्राम हरे प्याज डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।

4. इसके बाद इसमें 1/4 टीस्पून नमक, 1/4 टीस्पून काली मिर्च और 45 मि.ली सोया सॉस मिक्स करके कुछ देर पकाएं।

5. अब इसमें 340 ग्राम कटी हुई फूलगोभी डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।

6. इसे अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें 2 अंडे मिक्स करें।

7. आपके फ्राइड राइस बनकर तैयार है। अब आप इसे हरे प्याज के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Related News