26 APRFRIDAY2024 4:57:02 AM
Nari

2018 में वीकेंड का है प्लान तो ये रहीं सबसे सस्ती टूरिस्ट डेस्टिनेशन

  • Updated: 09 Jan, 2018 04:02 PM
2018 में वीकेंड का है प्लान तो ये रहीं सबसे सस्ती टूरिस्ट डेस्टिनेशन

साल की शुरूआत होते ही लोग अपने आने वाले वीकेंड के लिए टूरिस्ट डेस्टीनेशन ढूढ़ना शुरू कर देते है। आपको बता दें कि 2018 में 16 लंबे वीकेंड पड़ने वाले हैं, जिनमें आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में घूमने के लिए विदेशों की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगहों पर जा सकते है। वैसे तो यूरोप को ही घूमने के लिहाज से सबसे सस्ता देश माना जाता है लेकिन इसके अलावा बहुत-सी ऐसी खूबसूरत जगहें है जहां पर आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। तो चलिए जानते है इस साल आप कम बजट में किन देशों की सैर कर सकते हैं। इन देशों में आप अपनी फैमली या फ्रेड्स के साथ वीकेंड का पूरा मजा ले सकते हैं।
 

1. साउथ अफ्रीका, केप टाउन
सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में केप टाउन 5वें स्थान पर है। इसके एक दिन का खर्च सिर्फ करीब 4,422 रुपए है। केप टाउन शहर में आप शानदार समुद्र तटों के साथ टेबल मांउटेन, नेशनल पार्क और केप ऑफ गुड होप जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।

PunjabKesari

2. वियतनाम, हनोई
इस खूबसूरत देश के एक दिन का खाने का खर्च करीब 4160 रुपए है। यहां पर आप फ्रेंच-इंडोचाइना उपनिवेश के दौर की खूबसूरती को देख सकते हैं। सबसे सस्ते शहरों की गिनती में नोई चौथे स्थान पर है।

PunjabKesari

3. थाईलैंड, बैंकॉक
इस शहर को भारतीयों का सबसे ज्यादा घूमें जाने वाला देश माना जाता है। एशियाई टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए बैंकॉक सबसे बेस्ट शहर है। यहां के एक दिन का खर्च करीब 4,030 रुपए है।

PunjabKesari

4. स्पेन, टेनेराइफ
स्पेन को सबसे सस्ते टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में 2 नंबर पर हैं। यहां की हसीन वादियों और बीच पर घूम कर आपका वीकेंड और भी स्पेशल बन जाएगा। यहां के एक दिन का खर्च भी सिर्फ 3,814 रुपए है।

PunjabKesari

5. हंगरी, बुडापेस्ट
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक दिन घूमने का खर्च सिर्फ लगभग 5,000 रुपये तक आता है। इसी के कारण सबसे सस्ते टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में बुडापेस्ट पहले नंबर पर है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News