08 MAYWEDNESDAY2024 8:09:16 PM
Nari

यह है दुनिया का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन!

  • Updated: 25 Jan, 2017 08:25 PM
यह है दुनिया का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन!

ट्रैवलिंग: दुनियाभर में कई रेलवे स्टेशन हैं। आपने भी कई रेलवे स्टेशन देखे होगे लेकिन आज हम आपको एक एेसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है जो बाकी रेलवे स्टेशनों से काफी अलग है। हम बात कर रहे है जापान के ओसाका में स्थित रेलवे स्टेशन की। यह रेलवे स्टेशन में कपूर का एक विशाल पेड़ है, जिसे आगे बढ़ने के लिए प्लेटफार्म की छत के साथ छेदकर बाहर निकाला गया है। 

यहां रहते लोगों का कहना है कि यह पेड़ 700 साल पुराना है। इस पेड़ के पास में एक स्टेशन बनाया गया है। यहां पर नए कमरे बनवाने के लिए पेड़ को काटना जरूरी था। जब इस पेड़ को काटने का समय आया तो किसी न किसी आकस्मिक दुर्घटना की वजह से वो हो नहीं पाया। लोग सोचने लगे कि पेड़ को काटने से कुछ न कुछ बुरा होगा। एेसे में इस पेड़ को काटना मुश्किल हो गया। एेसे में स्टेशन को डिजाइन इस तरह बनाया गया, जिससे पेड़ को कोई नुकसान न हो और पेड़ आसानी से उग सकें। 

इस पेड़ को लेकर लोगों की आस्था काफी बढ़ गई। यहीं नहीं, इस पेड़ के पास एक छोटे मंदिर का निर्माण भी करवाया गया। यहां के लोग इस पेड़ की पूजा भी करते हैं। देखने में यह स्टेशन काफी सुंदर लगता है। वैसे इस रेलवे स्टेशन को बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस पेड़ के कारण यह रेलवे स्टेशन काफी मशहूर है। 

Related News