11 MAYSATURDAY2024 3:09:48 AM
Nari

पाकिस्तान के खूबसूरत महल जो कभी हुआ करते थे भारत की शान

  • Updated: 13 Sep, 2017 05:33 PM
पाकिस्तान के खूबसूरत महल जो कभी हुआ करते थे भारत की शान

पाकिस्तान जिसे पड़ोसी देश भी कहा जाता है, आजादी से पहले भारत का ही हिस्सा था। इस देश में राजाओं के कई महल हैं जो कभी भारत की ही शान थे। ये खूबसूरत महल आज पाकिस्तानी लोगों के लिए फेमस पर्यटक स्थल हैं। आइए जानिए यहां के बेहद खूबसूरत महलों के बारे में

1. फैज महल
इस महल को अरम गढ़ के नाम से भी जाना जाता है। यह पाकिस्तान का सबसे खूबसूरत महल है और इसे खहीरपुर के राजपरिवार ने 1798 में बनवाया था।
PunjabKesari
2. रॉयल फोर्ट
लाहौर का यह महल बहुत ही खूबसूरत है। इस महल को शाही किले के नाम से भी जाना जाता है और इसके दो गेट हैं। एक गेट औरंगजेब ने और दूसरा अकबर ने बनवाया था।
PunjabKesari 3. दरावड़ का किला
पाकिस्तान के इस किले का निर्माण जैसलमेर के राजपूत राय जज्जा भाटी ने करवाया था। यह किला बहावलपुर के डेरा नवाब से लगभग 48 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस किले में 40 गढ़ हैं और 30 मीटर ऊंची दीवारें हैं।
PunjabKesari
4. रोहतास फोर्ट
पाकिस्तान के झेलम शहर के दीना टाउन के पास स्थित इस किले का निर्माण राजा शेह शाह सूरी ने करवाया था। यह किला बहुत ही मजबूत है और इसके 12 द्वार आकर्षण का केंद्र हैं।
PunjabKesari

Related News