26 APRFRIDAY2024 8:21:57 PM
Nari

तवा पुलाव

  • Updated: 08 Jan, 2017 12:23 PM
तवा पुलाव

ज़ायका: पुलाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और इसे आप किसी भी टाइम लंच या फिर डिनर मेें खा सकते हैं। आज हम आपको तवा पुलाव के बारे में बताएगे। इस पुलाव को खासतौर पर तवा पर तैयार किया जाता है। जानिए रैसिपी

 

सम्रागी

- 500 ग्राम चावल (उबले हुए)
- 4 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 2 उबले आलू (कटे हुए)
- 2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 50 ग्राम हरी मटर
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 4 बड़े चम्मच तेल
- 1/3 हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 2 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादनुसार

विधि

1. सबसे पहले एक बड़े तवे में तेल गरम करें। उसके बाद इसमें जीरा और प्याज डाल कर इसे अच्छी तरह भूनें। प्याज के लाल होने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। मिश्रण को 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं।
2. अब इसमें मटर और शिमला मिर्च डाल कर इस दोबारा भूनें। इसके बाद इसमें टामटर डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह 2-3 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी और आलू डालकर इसे 2 से 3 मिनट के लिए और पकाएं।
4. अब पाव भाजी मसाला डाल कर 2 मिनट के लिए ढक्कन से ढाक दें। इसके बाद इसमें चावल और नमक डालकर पूरे मिश्रण को अच्छी से मिला लें।
5. आखिरी में गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर चावल को 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें ताकि गरम मसाला का टेस्ट चावल में अच्छी तरह आ जाए।
6. आपका गरमा गरम तवा पुलाव तैयार है।
 

Related News