26 APRFRIDAY2024 1:33:27 AM
Nari

टूटी लिपस्टिक को ऐसे करें दोबारा रिपेयर

  • Updated: 07 Apr, 2017 05:37 PM
टूटी लिपस्टिक को ऐसे करें दोबारा रिपेयर

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): परफैक्ट लुक पाने के लिए ज्यादातर लड़कियां लिपस्टिक का सहारा लेती हैं, लेकिन कभी-कभार क्या होता है कि उनकी फेवरेट लिपस्टिक टूट जाती हैं। फिर लड़कियां इसे बेकार समझ कर फैंक देती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करती हैं तो ठहर जाए क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी टूटी लिपस्टिक को दोबारा जोड़ सकती हैं।

 

1. सबसे पहले अपनी टूटी लिपस्टिक को बाहर निकाल लें। अगर लिपस्टिक के अंदर कुछ हिस्सा लिपस्टिक का रह भी गया है तो उसे भी बाहर निकाल लें। 

2. अब लिपस्टिक को एक कटोरी में डालें और लाइटर की मदद से लिपस्टिक को अच्छे से पिघला लें। ध्यान से उस हिस्से को पिघलाएं याद रखें लिपस्टिक को जलने न दें। 

3. इसके बाद ध्यान से  पिघली लिपस्टिक को लिपस्टिक स्टिक के अंदर डालें।

4. अब लिपस्टिक को फ्रिज में रख दें ताकि यह पूरी तरह से सैट हो जाए। इसे सैट होने में करीब एक घंटा लगेगा। इसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

Related News