27 APRSATURDAY2024 3:37:27 AM
Nari

Holi पर करें कलरफुल डैकोरेशन

  • Updated: 02 Mar, 2018 01:39 PM
Holi पर करें कलरफुल डैकोरेशन

रंगों का त्योहार होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इस त्योहार को हर उम्र का शख्स बड़े उत्साह के साथ मनाता है। पारंपरिक रूप से यह पर्व दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन को धुलेड़ी कहा जाता है। इस फेस्टिवल में लोग रंग-बिरंगे फूल व रंग एक-दूसरे पर डालते हैं। 
PunjabKesari
मॉडर्न दौर में होली सैलिब्रेशन का तरीका बदलता जा रहा है। घर, होटल, रेस्टोरेंट व  संस्थाओं आदि में कई तरह के इंवेट्स आयोजित किए जाते हैं, जहां लोग खूब एंज्वॉय करते हैं। इस मौके पर कलरफुल डैकोरेशन को भी खास अहमियत दी जाती है। वहीं, यह त्योहार बच्चों का भी फेवरेट होता है इसलिए उन्हें खुश करने के लिए अक्सर लोग  यूनिक आइडियाज के साथ कलरफुल गिफ्ट देते हैं। आप भी बच्चों को कलर, पिचकारी, वॉटर बैलून के साथ चॉकलेट या अन्य चीजें डिफरैंट तरीके से गिफ्ट रैप करके दे सकते हैं।
PunjabKesari
डैकोरेशन में दिखाएं क्रिएटिविटी

अगर आपने होली की पार्टी आयोजित की हैं और डैकोरेशन के लिए आइडियाज खोज रहे हैं तो यह टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

- इवेंट में प्रवेश द्वार को यूनिक लुक देना चाहते हैं तो एक व्हाइट कॉटन बैडशीट या क्राफ्ट पेपर लगाएं। साथ में रंग रखें। आने वाले मेहमान अपने रंग से भरे हाथों को उस पर छापते जाएं।

-कलरफुल रिबन, टेस्सल व पॉम-पॉम लटकन और पेपर क्राफटिंग की मदद से आप डैकोरेशन कर सकते हैं। अगर घर या बाहर कोई पुराना पेड़ लगा हैं तो आप  इन चीजों को कलरफुल सिल्क के धागों में पिरोकर लटका सकते हैं। 

-डैकोरेशन के लिए आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दुपट्टों की डैकोरेशन आम देखने को मिल रही हैं। आप भी कलरफुल दुपट्टों से भी घर या आंगन की डैकोरेशन कर सकते हैं।

बच्चों को सिखाएं कलरफुल आर्ट

बच्चों को फेस्ट्वि ग्रिटिंग बनाना सिखाएं, जिसमें वह कलरफुल स्टैंप, होली कलर, वॉटर कलर आदि से उसे डैकोरेट करें। 

व्हाइट में ढाए कहर 

इस दिन व्हाइट आऊटफिट ही ग्रैसफुल लगते हैं। व्हाइट पर गिरे कलरफुल रंग इस लाइट रंग को रंगीन बना देते हैं। आप इस मौके पर व्हाइट में अनारकली, शरारा, लहंगा, कुर्ता आदि कुछ भी ट्राई कर सकते हैं। वहीं लड़के व्हाइट टी-शर्ट, शर्ट, कुर्ता पायजामा के साथ व्हाइट कॉटन दुपट्टा ट्राई कर सकते हैं।  


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News