26 APRFRIDAY2024 4:45:02 PM
Entertainment

'स्लो मोशन' गाने में दिशा पाटनी की साड़ी पर विवाद, बताया संस्कृति के खिलाफ

  • Edited By Konika,
  • Updated: 29 Apr, 2019 10:23 AM
'स्लो मोशन' गाने में दिशा पाटनी की साड़ी पर विवाद, बताया संस्कृति के खिलाफ

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां में है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ। इस गानें को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें सलमान के साथ दिशा पाटनी थिरकती हुई नजर आ रही है। गाने में सलमान और दिशा के अलावा भी एक और चीज जो सबका ध्यान खींच है वो है दिशा की साड़ी। इस गाने में दिशा ने यैलो रंग की साड़ी पहनी हुई है, लेकिन उनके इस तरह से साड़ी पहनने को लेकर डिजाइनर्स भिड़ गए हैं।

 

PunjabKesari

 

इस गाने में दिशा के लुक को देखकर बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि 'साड़ी है कहां?' 'स्लो मोशन' गाने में पीले रंग की साड़ी के पल्लू को रस्सी की तरह मरोड़कर दिशा के कंधे पर डाल दिया गया है। डिजाइनर्स के बीच अब इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि गाने में साड़ी को सही तरीके से पेश नहीं किया गया। डिजाइनर गौरांग मानते हैं कि साड़ी का सार ही इसमें पूरी तरह से गायब हो गया है। ये भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता का हिस्सा है।

 

PunjabKesari


डिजाइनर वारिजा बजाज का कहना है कि मॉडर्नाइजेशन और ट्रैजिक डिजास्टर के बीच एक पतली सी लाइन है। खराब तरीके से किया गया डिजाइन न केवल इसके लुक को बर्बाद कर देता है बल्कि साड़ी में नारीवाद के सार को भी खत्म कर देता है।

 

PunjabKesari


वहीं डिजाइनर रितु कुमार दिशा का समर्थन करते हुए कहती हैं। साड़ी एक बिना सिला हुआ गार्मेंट है और इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरीकों से पहना जाता है। साड़ी पहनने का कोई परंपरागत या हार्ड और फार्स्ट नियम नहीं है।
 

Related News