26 APRFRIDAY2024 3:23:00 AM
Nari

ब्‍यूटी सीक्रेट: यह है शिल्‍पा शिंदे की खूबसूरती का राज

  • Updated: 15 Jan, 2018 01:24 PM
ब्‍यूटी सीक्रेट: यह है शिल्‍पा शिंदे की खूबसूरती का राज

अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस' की विनर बन गई हैं। न सिर्फ घरवाले बल्कि दर्शक भी शिल्पा को बहुत पसंद करते हैं। 40 की उम्र में भी शिल्‍पा शिंदे बिना मेकअप के बहुत खूबसूरत नजर आती है। सलमान खान भी शिल्‍पा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कई बार नजर आए है। बिना मेकअप के बाद भी शिल्पा की स्किन वैसे ही ग्लो करती है। खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए शिल्पा प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल करती है। आज हम आपको शिल्पा के इसी नेचुरल तरीके का राज बताने जा रहें है, जिसकी मदद से आप भी अपनी स्किन को शिल्पा की ही ग्लोइंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कि क्या है शिल्पा का ब्यूटी सीक्रेट।
 

शिल्पा शिंदे का ब्यूटी सीक्रेट
शिल्पा की स्किन बिना मेकअप के भी वैसे ही ग्लो करती है जैसे मेकअप लगाने के बाद करती है। ऐसे में बहुत सी लड़कियां उनके ब्यूटी सीक्रेट का राज जानना चाहती है। शिल्पा की इस ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है नारियल का तेल। शिल्पा रात को सोने से पहले पूरी बॉडी पर नारियल का तेल लगाती है। कई बार वो सुबह नहाने के बाद भी नारियल का तेल लगाती है। सिर, बॉडी और चेहरे पर भी वो डेली नारियल का तेल जरूर इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

PunjabKesari

नारियल तेल के फायदे 
1. दाग-धब्बे और डार्क सर्कल

नारियल तेल की कुछ बूंदों से रोजाना आंखों के चारों तरफ और चेहरे पर मसाज करें। इससे डार्क सर्कल, चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

2. शाइनी बाल
नारियल के तेल को हल्का गर्म करके हफ्ते में 3 बार बालों की मसाज करें। इससे बाल मुलायम, घने और चमकदार हो जाते हैं। 

3. फटे होंठ
सर्दी हो या गर्मी, होठों की प्रॉब्लम हर मौसम में रहती है। ऐसे में आप होठों पर नारियल के तेल से मसाज करेंगीं तो होंठ मुलायम हो जाएंगें।

PunjabKesari

4. मेकअप से पहले
मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर नारियल की तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें। कॉटन से 10-15 मिनट बाद इसे साफ करके मेकअप करें। आप इसे मेकअप रीमूव करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. नहाने के बाद
रोजाना नहाने के बाद क्रीम की बजाए शरीर पर नारियल का तेल लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News