26 APRFRIDAY2024 11:21:08 AM
Nari

शादी के लिए देखने आए कोई लड़का तो इस तरह करें बात की शुरुआत

  • Updated: 15 Jan, 2018 10:33 AM
शादी के लिए देखने आए कोई लड़का तो इस तरह करें बात की शुरुआत

शादी हर इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। वैसे तो आजकल ज्यादातर लोग लव मैरिज करते है लेकिन कुछ लोगं परिवार की मर्जी से शादी करवाना पसंद करते हैं। अरेंज मैरिज के समय जब लड़का लड़की को देखने आता है तो उन्हें समझ ही नहीं आता की आपस में क्या बात करें। ऐसी स्थिति दोनों के लिए ही असहज हो जाती है। लड़के तो फि भी कुछ न कुछ पूछ कर बात शुरू कर लेते है लेकिन लड़कियों को समझ नहीं आता है कि वो बात की शुरुआत कैसे करें। ऐसे में ये टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। तो अगर आपको भी कोई लड़का देखने आने वाला है तो आप इन टिप्स की मदद से उनसे बातचीत शुरू कर सकती हैं।
 

1. मुझे आपका ड्रैसिंस सेंस अच्छा लगा
आप लड़के से बात करने के लिए इस कॉम्पलिमेंट से शुरूआत कर सकते हैं। इससे लड़के को यह भी लगेगा की आप उन्हें नोटिस कर रहें हैं।

2. मैं थोड़ी नर्वस हूं
अगर आप इस सिचुएशन को लेकर नर्वस है तो आप उन्हें यह बात खुल कर सकती हैं। क्योंकि वो भी ऐसा ही फील कर रहा होगा और इससे उसे भी मोटिवेशन मिलेगा।

PunjabKesari

3. फैमली के बारे में करे बात
लड़को से बात करने के लिए आप उनकी फैमली के बारे में बात कर सकते हैं। लड़को को अच्छा लगता है कि होने वाली पत्नि उनके परिवार के बारे में जानना चाहती है।

4. शौक के बारे में बात करना
अगर बात करने के लिए कोई टॉपिक नहीं मिल रहा तो आप उनसे से उनके शौक के बारे में कर सकती हैं। इसके अलावा आप उन्हें अपने शौक के बारे में भी खुल कर बता सकती है।

5. करियर के बारे में पूछना
लड़के के करियर के बारे में उससे पूछना भी एक अच्छा ऑप्शन है। इससे वो भी आपके करियर के बारे में पूछेगा और आप अपनी इच्छा भी जाहिर कर सकती है। इससे शादी के बाद भी कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

PunjabKesari

6. पसंद-नापसंद के बारे में जानना
कई बार ऐसी सिचुएशन में समझ नहीं आता की क्या बार करें। ऐसे में उनसे उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछ सकती है। इससे आपको उन्हें जानने का मौका भी मिलेगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News