23 APRTHURSDAY2026 10:15:24 PM
Nari

मुलेठी के पांच अनोखे फायदे

  • Updated: 16 Jun, 2017 02:48 PM
मुलेठी के पांच अनोखे फायदे

मुलेठी खाने के फायदे :  हर व्यक्ति चाहता है कि वो स्वस्थ रहे लेकिन इसके लिए क्या करे, ये समझ नहीं पाता। मुलेठी एक एेसी औषधी है जिसके प्रयोग से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। ग्लिसराइजिक एसिड के होने के कारण इसका स्वाद शक्कर से पचास गुना अधिक मीठा होता है। यह पेट के रोग, सांस संबंधी रोग और स्तन रोग को दूर करती है। आइे जानिए मुलेठी के फायदे

 


1. गले की खराश
गले में खराश, सर्दी और खांसी में इसका सेवन करने से बहुत आराम मिलता है। जिन लोगों को दमा की समस्या हो उनके लिए मुलेठी फायदेमंद होती है। यह बलगम को निकालती है और खांसी से आराम मिलता है।

 

2. कैविटी
मुलेठी दांतों में कैविटी करने वाले बैक्टीरिया को रोकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसके जड़ के पाउडर का प्रयोग करना चाहिए।

 

3. अल्सर
मुलेठी पेट के अल्‍सर के लिए फायदेमंद है। मुलेठी का चूर्ण अल्सर के अपच और एसिडिटी पर लाभदायक प्रभाव डालता है। साथ ही अल्सर के घावों को भी तेजी से भरता है। यह कब्ज और सीने में जलन जैसी समस्याओं के इलाज में भी मददगार है।

 

4. हिचकी
हिचकी होने पर पांच ग्राम मुलेठी के चूर्ण को पानी के साथ खाने से लाभ होता है।


   
5. पीरियड में फायदेमंद
लगभग एक महीने तक आधा चम्मच मुलेठी का चूर्ण सुबह शाम शहद के साथ चाटने से मासिक सम्बन्धी सभी रोग दूर होते है।

 

Related News