11 MAYSATURDAY2024 3:33:50 AM
Life Style

इन 11 बॉलीवुड स्टार्स के अंधविश्वास में यकीन जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

  • Updated: 07 Jun, 2018 12:32 PM
इन 11 बॉलीवुड स्टार्स के अंधविश्वास में यकीन जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

आज के समय में बहुत से लोग अच्छी किस्मत और सक्सेस पाने के लिए कई तरह के अंधविश्वास और मान्यताओं में विश्वास करते हैं। एेसा सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं। कई स्टार बुरी नजर से बचने के लिए नींबू-मिर्च और तरक्की पाने के लिए उंगलियों में रत्न पहनते हैं। हाल की में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में में 'इविल आई' पहना था। प्रियंका के अलावा भी कई स्टार्स है अंधविश्वास में यकीन करते हैं। तो आइए जानते हैं उन लोगों के स्टार्स के बारे में। 

PunjabKesari

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख अपने लिए 555 नंबर को बहुत लकी मानते हैं। उनकी गाडियों का नंबर भी 555 ही है। शूटिंग के समय वे हमेशा अपनी कार या फिर बाइक का नंबर ऐसा ही चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस'  फिल्म में भी 555 नंबर वाला ही बाइक चलाया था। 

PunjabKesari

बजरंगी भाई जान यानी सलमान खान अपने हाथ में हमेशा फिरोजा पथर से जड़ा हुआ एक ब्रेसलेट पहनकर रखते हैं। वह इस ब्रेसलेट को अपने लिए लकी मानते हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो यह ब्रेसलेट सलमान के पिता सलीम खान का था। उन्होंने ने ही सलमान खान को ये ब्रेसलेट दिया था। यही कारण है कि सलमान उस ब्रेसलेट को अपना Good Luck मानते हैं।

PunjabKesari

कहा जाता है कि जब अमिताभ बच्चन अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उन्हें किसी ने नीलम पहने के लिए कहा था। नीलम की अंगूठी पहनने के बाद उनकी जिंदगी फिर से पलट गई और वो बुलंदियों पर पहुंच गए।

PunjabKesari
आमिर खान अपने लिए साल का आखिरी महीने यानी दिसंबर को बहुत लकी मानते हैं। यही कारण है कि वह अपनी हर फिल्म को साल के अंत में रिलीज करते हैं। यहां तक उन्होंने अपने बेटे आजादा का नाम भी दिंसबर में ही रखा था। 

PunjabKesari
बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर रणबीर कूपर अपनी मां की बर्थ डेट यानी 8 नंबर को बहुत लकी मानते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की रणबीर के फोन नंबर में भी कई बार 8 आता है। 

PunjabKesari
 बॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर रितिक रोशन अपने लिए ‘K’ अक्षर को बहुत शुभ मानते हैं। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों के नाम ‘K’ अक्षर से ही रखते हैं। उनके पिता राकेश रोशन ‘K’ फैक्टर की फिल्में ही डायरेक्ट करते हैं। रितिक ने आज तक जितनी भी ‘K’  अक्षर वाली फिल्में बनाई हैं वह सब सुपरहिट साबित हुई हैं। 

PunjabKesari

बिपाशा बासु भी अंधविशवास में यकीन करती हैं। उनका मानना है कि नींबू मिर्च को घर, कार में लगाने से नाकारात्मक एनर्जी घर के अंदर नहीं आती। 

PunjabKesari

काजोल अजय देवगन द्वारा दी गई ऊँ डॉयमंड रिंग को अपने लिए लकी मानती हैं। इस अंगूठी को पहने से उनको भावानात्मक रूप से शांति मिलती है। 

PunjabKesari
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाली दीपिका पादुकोण अपनी हर फिल्म से पहले सिद्धि विनायक के मंदिर जरूर जाती हैं। उनका मानना है कि गणेश जी के आशीर्वाद से उनकी फिल्में सुपर डुपर हिट होगी। 

PunjabKesari

करण जौहर और काजोल की दोस्ती बहुत पुरानी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की करण अपनी बैस्ट फ्रैंड को अपना लकी चार्म मानते हैं। करण हर फिल्म में काजोल का एक छोटा सा सीन जरूर रखते हैं। काजोल भी उन फिल्मों के सीन के लिए कोई पैसे नहीं लेती। कल हो ना हो के वक्त काजोल प्रेग्नेंट थी लेकिन फिर भी उन्होंने स्पेशल अपियरेंस दिया। 

PunjabKesari

अक्षय कुमार अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले विदेश चले जाते हैं। उनका मानना है कि एेसा करने से उनकी कोई भी फिल्म Flop  नहीं होती।

PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News