26 APRFRIDAY2024 4:35:44 AM
Life Style

अनोखी रस्म! शादी के 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जाते शौचालय

  • Updated: 16 Apr, 2017 05:17 PM
अनोखी रस्म! शादी के 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जाते शौचालय

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल) : दुनिया में बहुत से धर्म के लोग रहते है, जिनके रीति-रिवाज और परम्पराएं भी अलग-अलग होती हैं। आपने आज तक विवाह को लेकर अनोखी कई परम्पराओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रस्म के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर हर कोई कहेंगा कि ऐसी कोई रस्म दुनिया में नहीं हो सकती है। परन्तु यह रस्म आज भी दुनिया में मौजूद है और इंडोनेशिया का समुदाय निभा रहा है। 


इंडोनेशिया कोे टीडान्ग समुदाय के लोगों में रीति-रिवाज काफी अनोखे है। दरअसल, यहां दुल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं दी जाती है। सुनने में भले यह रस्म आपको काफी अजीब लग रही हो लेकिन इंडोनेशिया के लोगों के लिए यह आम है। उनका मानना है कि अगर शादी के दिनों तक अगर दुल्हा-दुल्हन घर का शौचालय इस्तेमाल करेंगे तो उनकी किस्मत को बुरी नजर लग जाएंगी, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चलेगी या बीच में किसी को कोई नुकसान हो सकता है। 


इसी वजह से यहां नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना खाने के लिए दिया जाता है। तीसरा दिन पूरा होने पर जोड़ा नहाता है और फिर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करता है। इसके अलावा शादी को लेकर इनके बहुत से रीति-रिवाज है, जो सभी विवाहित जोड़ों के निभाने पड़ते है।

Related News