26 APRFRIDAY2024 4:13:26 AM
Life Style

इस बार कंजक पूजन पर बच्चों को दें ये अलग उपहार

  • Updated: 24 Mar, 2018 05:32 PM
इस बार कंजक पूजन पर बच्चों को दें ये अलग उपहार

18 मार्च से लेकर 25 मार्च तक नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।  इन दिनों मनचाहा फल पाने और माता को खुश करने के लिए उनके 9 रूपों की पूजा की जाती है। आखिर दिन कंजकों यानी लड़कियों को घर बुलाकर उनको भोग और उपहार भी दिए जाते हैं। अगर आप भी कंजको को सुंदर उपहार देना का सोच रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।

 

1. एक्सेसरीज 

PunjabKesari
6 से 9 साल तक की बच्चियों को नेकलेस, कलरफुल बैंग्ल्स, ब्रैस्लेट, हेयरबैंड, क्लिप्स, हेयरपिन छोटे इयररिंग आदि दे सकते हैं। इस उम्र की कंजको को आपके द्वारा दिए गए यह गिफ्ट बहुत पसंद आएगें।

 

2. गुड़िया 
छोटी बच्चियों को गुड़िया के साथ खेलना पसंद होता है। कंजक पूजन के समय 3 से 4 साल तक की बच्चियों को गुड़िया गिफ्ट में दे सकते हैं। आपके गुड़िया में डॉल को देखकर कंजके खुश हो जाएंगी।

 

3. स्कूल आइटम

PunjabKesari
जो बच्चियां स्कूल जाती हैं। उनको टिफ्फन, वॉटर बोतल, सिप्प आदि दे सकते हैं। अगर इन चीजों पर कार्टून करैक्टर बनने हो तो यह बच्चों को ज्यादा अच्छे लगेगें।

 

4. पिग्गी बैंक
अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा की बच्चियों को क्या दिया जाए तो उनको एक छोटा सा पिग्गी बैंक भी दे सकते हैं। पिग्गी बैंक में वह अपने पॉकेट मनी से कुछ पैसे बचा कर उस में डाल सकते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News