26 APRFRIDAY2024 8:39:09 AM
Beauty

इन चीजों को खाकर 40 की उम्र में 20 जितनी दिखे जवान

  • Updated: 14 Oct, 2016 10:40 AM
इन चीजों को खाकर 40 की उम्र में 20 जितनी दिखे जवान

जवां दिखने के उपाय : लड़कियां अपनी त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करती है जैसे मंहगी क्रीम और कई ब्यूटी प्रॉड्क्ट लेकिन इनके जहां कई फायदे होते है वहीं कुछ साइड-इफैक्ट भी होते है। जवान दिखना चाहते हो तो शुरू करें ये 5 चीजें खाना , जिनको खाकर आप 40 की उम्र में 20 की दिखने लगेगी। त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखते हैं ये ब्यूटी Tips

 

 

1. कद्दू

वैसे तो ज्यादातर लोगों को कद्दू खाना पसंद नही होता लेकिन क्या आपको पता कद्दू में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते है, जिनके सेवन से आप लंबे समय तक जवान बनी रह सकती है। इससे झुर्रिंयों की समस्या भी दूर होती है। 

 

2. रेड वाइन

रेड वाइन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी एजिंग तत्व आपको खूबसूरत और आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते है।  सिर्फ 1 पैक लगाने से चेहरा दिखेगा जवां

 

3. कि‍वी

यह फल जितना मंहगा होता है, उतना ही फायदेमंद इसके गुण भी हैं। इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी है। रोजाना इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।

 

4. डार्क चॉकलेट

रोजाना थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है बल्‍कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।

 

5. जैतून

जैतून के तेल काे खाने या त्वचा पर लगाने से खी लाभ होते है। यह हर तरह से आपको जवां बनाए रखने में कारगर है। 
 

Related News