18 JUNTUESDAY2024 12:32:33 PM
Uttar Pradesh

मोदी तीसरी बार पीएम बने तो 'आप देखना...अगले 6 महीने में POK भारत का हिस्सा होगा'-योगी

  • Edited By Ramkesh,
  • Updated: 18 May, 2024 05:52 PM
मोदी तीसरी बार पीएम बने तो 'आप देखना...अगले 6 महीने में POK भारत का हिस्सा होगा'-योगी

 महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किए जा रहे प्रचार के दौरान उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा दावा किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो पकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)भारत का हिस्सा बन जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि  विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है।

औरंगजेब ने गैर मुस्लिमों पर ‘जजिया' कर लगाया
आदित्यनाथ ने विरासत कर की तुलना औरंगजेब द्वारा गैर मुस्लिमों पर लगाए गए ‘जजिया' कर से की। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में धुले सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश भामरे के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि केवल भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही देश को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘इंडी' गठबंधन के पास न कोई नेता है, न नीति, न दृष्टिकोण है और कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग के घोषणापत्र जैसा है।

 मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस
आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय का आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और उसके ‘इंडी' गठबंधन के सहयोगियों के लिए चुनाव जीतना देश को लूटने का एक माध्यम है, लेकिन भाजपा के लिए यह भारत को एक मजबूत ताकत बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सीमाएं असुरक्षित थीं और घुसपैठ करने और आतंकवादियों द्वारा विस्फोट किए जाने की घटनाएं होती थीं।
 
 पाकिस्तान समर्थक उस देश में जाकर भीख मांगें- योगी 
आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पूर्व में हर हिंदू त्योहार से पहले दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्षी गठबंधन अयोध्या में उनके मंदिर को नष्ट करने के लिए सत्ता में न आए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान समर्थक लोगों से कहता हूं कि वे उस देश में जाकर भीख मांगें। उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।'' आदित्यनाथ ने कहा कि उन लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो खाते तो भारत में हैं लेकिन गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ है, लेकिन मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 

Related News