18 JUNTUESDAY2024 11:27:39 AM
Nari

अनुपम खेर ने रोमांटिक अंदाज में किया वाइफ को बर्थडे विश,  शादीशुदा किरण पर दिल दे बैठे थे एक्टर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Jun, 2024 04:30 PM
अनुपम खेर ने रोमांटिक अंदाज में किया वाइफ को बर्थडे विश,  शादीशुदा किरण पर दिल दे बैठे थे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। किरण खेर आज 14 जून को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस , सेलेब्स और उनके साथ-साथ परिवार के लोग भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ बहुत सारी तस्वीरें दिखाई है। वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण। भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। 

PunjabKesari

एक्टर ने आगे लिखा- चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है।आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,‘बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लूंगी‘। काश ऐसा भी जल्द हो, आपकी लाइफ मंगलमय हो। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं। 

PunjabKesari

अनुपम खेर और किरण की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी, जब वो ‘चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप’ का हिस्सा थे। हालांकि इसके बाद दोनों ने अलग-अलग शादी कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। पर दोनों की ही शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई ऐसे में किस्मत ने फिर इन दोनों को मिला दिया।  एक बार फिर दोनों को थिएटर ने ही मिलवाया।

PunjabKesari
प्ले के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तब अनुपम खेर ने किरण से प्यार का इजहार किया। किरण ने अपने पहले पति को तलाक देकर साल 1985 में अनुमप खेर से शादी रचा ली और अब ये कपल अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ काफी खुश है। एक वक्त ऐसा आया जो कैंसर ने चपेट लिया उस दौरान अनुपम उनके साथ साये की तरह रहे। यह किरण की हिम्मत और अनुपम के प्यार का ही असर है कि मिसेज खेर अब बिल्कुल ठीक है, कैंसर जैसी बीमारी भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई।
 

Related News