26 APRFRIDAY2024 9:03:39 AM
Nari

राॅयल वेडिंग की जगह टीवी सीरीयल के इस फेमस एक्टर ने केवल 150 रुपए में की शादी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 08 May, 2021 03:39 PM
राॅयल वेडिंग की जगह टीवी सीरीयल के इस फेमस एक्टर ने केवल 150 रुपए में की शादी

बी-टाउन में या टीवी जगत में आपने अकसर राॅयल वेडिंग देखी होगी लेकिन क्या आपने किसी सेलेब्स की 150 रुपए में शादी होते देखी हैं अगर नहीं तो ये कमाल कर दिखाया है टीवी सीरियल के एक्टर विराफ पटेल और सलोनी खन्ना ने। जी हां,  एक्टर विराफ पटेल और सलोनी खन्ना ने मात्र 150 रुपए में शादी कर सभी को हैरान कर दिया। 
 

दरअसल, विराफ और सलोनी ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शादी की। विराफ के मुताबिक, 'मैंने सिर्फ 150 रुपये में शादी की है। हमने मैरिज रजिस्ट्रार को 100 रुपये फीस दी और 50 रुपये फोटोकॉपी के दिए। रिपोर्ट्स  के मुताबिक विराफ पटेल ने अपनी शादी के लिए जमा किए पैसों को कोविड पेशेंट्स के लिए दान में दे दिया। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viraf Patell (@virafpp)



विराफ ने पत्नी सलोनी को नहीं दी शादी की अंगूठी- 
विराफ पटेल ने बताया कि उन्होंने सलोनी खन्ना को शादी की अंगूठी नहीं दी थी। शादी की अंगूठी के बदले रबर बैंड को अंगूठी के तौर पर दिया था। एक्टर के मुताबिक, मैं उनके लिए इस समय रिंग नहीं लेकर आ पाया क्योंकि वो उपलब्ध ही नहीं थी। ऐसे में मैंने एक रबर बैंड उनकी रिंग फिंगर में पहना दिया।
 

विराफ ने बताया कि शादी कितनी धूमधाम से  हो रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बस इंसान का बंधन में साथ होना जरूरी है। शादी में उनके दोस्त आरती और नितिन मिरानी शामिल हुए थे।
 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saloni Khanna Patel (@salk.04)

Related News