19 APRFRIDAY2024 5:05:41 PM
Nari

Home Sutra: मनी प्लांट ही नहीं, ये 7 पौधे भी लाते हैं घर में Good Luck

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Jan, 2022 12:34 PM
Home Sutra: मनी प्लांट ही नहीं, ये 7 पौधे भी लाते हैं घर में Good Luck

पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो पर्यावरण के साथ-साथ आपके भाग्य को चमकाने में मदद करते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपके जीवन में खुशियां लाने में मदद करते हैं। ये पौधे न केवल आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य व भविष्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन खास पौधों पर, जो वास्तु के अनुसार शुभ माने जाते हैं।

अनार का पेड़

वास्तु के अनुसार, जिन घरों में अनार का पेड़ होता है, उस घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत होती है। अनार का पौधा घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है, समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

PunjabKesari

हल्दी का पौधा

यह पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखता है। जिन लोगों के आंगन में हल्दी का पौधा होता है वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

नारियल का पेड़

वास्तु अनुसार, नारियल का पेड़ आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाता है। जिस घर में नारियल का पेड़ होता है, उन्हें काम में भी सफलता मिलती है।

कृष्ण कांता का पौधा

कृष्णकांता के फूलों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह पौधा घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इसकी महक घर को हमेशा महकाती रहती है।

PunjabKesari

अशोक वृक्ष

यह पेड़ बच्चों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बहुत अच्छा होता है।

आंवला

हिंदू धर्म में आंवला के पौधे को शुद्ध व शुद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि घर में आंवला का पौधा रखने से व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

गेंदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में गेंदा का पौधा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है, जो आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशहाल बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari

Related News