28 APRSUNDAY2024 9:04:35 PM
Nari

भगवान किसी मां के साथ ना करना ऐसा... वैभवी, आदित्य और नितेश की मांओं पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 May, 2023 03:50 PM
भगवान किसी मां के साथ ना करना ऐसा... वैभवी, आदित्य और नितेश की मांओं पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

हर मां चाहती है कि उनकी उम्र भी उनके बच्चे को लग जाए, पर ये किसी का हाथ में नहीं होता। जिस बच्चे के दुनिया में आने का मां 9 महीने तक इंतजार करती है उसे अपनी आंखों के सामने दुनिया से जाता देखना आसान नहीं है। हाल ही में कुछ मांओं ने अपने हंसते- मुस्कुराते बच्चों को हमेशा- हमेशा के लिए खो दिया, हम बात कर रहे हैं एक्टर आदित्य सिंह राजपूत, एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय और टीवी एक्टर नितेश पांडे की जिनकी मौत ने टीवी इंडस्ट्री समेत सभी को गहरा सदमा दे दिया।

PunjabKesari
इन तीनों सितारों ने अचानक से दुनिया को अलविदा कह दिया।  जिन सितारों को हम सिर्फ टीवी में देखते थे उनकी मौत से हमें इतना गहरा सदमा लगा है तो जरा सोचिए उनके परिवार वालों पर क्या बित रही होगी। एक मां के लिए अपने जवान बच्चों को यूं खोना किसी सजा से कम नहीं है। कोई मां नहीं चाहती कि उनका बच्चा इस तरह उनका साथ छोड़ दे।

PunjabKesari
'स्प्लिट्सविला' एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का 21 मई को निधन हो गया था। उनकी मुंबई के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट के बाथरूम में गिरने से मौत हो गई थी। अपने बेटे की मौत की बात सुनकर उनकी मां ऊषा सिंह राजपूत टूट कर बिखर गई थी, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। अपने बेटे को चिता में देखकर वह खुद को संभाल ही नहीं पा रही थी। उनकी हालत देख हर किसी का दिल पसीज गया। एक्टर ने मौत से पहले अपनी मां से आखिरी बार बात की थी, उन्हें क्या मालूम था कि ये मां- बेटी की आखिरी बात होगी। 

PunjabKesari
एक मां के आंसू सूखे भी नहीं थे कि एक और मां ने अपनी जवान बेटी को खो दिया। टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मां जब अपनी बेटी की शादी के सपने देख रही थी तब उनकी बेटी मौम के मुंह जा रही थी। इतनी कम उम्र में बेटी को खोने के कारण उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।वैभवी  के जाने से पूरा परिवार बिखर गया है, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि भगवान ने उनके साथ किया क्या। हम तो यही कहेंगे कि भगवान इस परिवार को इस दुख से निकलने की हिम्मत दे। 

PunjabKesari

आज भी जाने- माने स्टार नितेश पांडे का हंसता हुआ चेहरा सामने आ जाता है। यकीन ही नहीं होता है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहे। नितेश पांडे का शव देखकर उनकी मां की हालत काफी खराब हो गई। वह बेटे के शव के पास खड़े होकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वह बार- बार अपने बेटे को उठाने को कहती है। एक मां के लिए ये विश्वाश करना बहुत मुश्किल है कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।  एक्टर का बेटा भी अपने पिता के जाने से पूरा तरह टूट गया है। 

Related News