14 MAYTUESDAY2024 5:49:53 PM
Nari

बोरिंग दाल को दें 5 स्टार होटल जैसा स्वाद, बस इस तरह से लगा दें तड़का!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Sep, 2023 01:25 PM
बोरिंग दाल को दें 5 स्टार होटल जैसा स्वाद, बस इस तरह से लगा दें तड़का!

भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग उसमें तड़का लगाते हैं। इससे खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। सिंपल सी मूंग- मसूर की दाल हो या फिर रायता, इसमें तड़का भर लगाने के बाद लोग उंगलियां चाट- चाट कर इसे खाते हैं। ले जरूर है ये है कि आपको पता है कौन से खाने में कौन से तड़क लगाना है....

-अगर आप दाल में सिर्फ जीरे का तड़का लगाती हैं तो अब दाल में बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा सा घी भी मिलाएं। गाल का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते हैं।

PunjabKesari

- दाल जब उबल रही हो तो उसमें एक चुटकी हींग डाल दें, इससे उसकी पाचन क्षमता बढ़ती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप आधा चम्मच तेल भी मिला सकती हैं।

- दाल को ज्यादा टेस्टी बनाने चाहती हैं तो उसमें जीरा, राई, प्याज और करी पत्ते का तड़का लगाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।

- मसूर या अरहर की दाल को तीन- चार मिनट तक धीमी आंच पर भून लें। फिर ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें। जब भी दाल बनानी हो,  तो इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर सामान्य रूप से पका लें। इससे दाल अच्छी बनती है।

- रायता तो आप अक्सर ही बनाते हैं तो इसे और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें साबुत जीरे और हींग का तड़का लगाएं। रायते में पुदीने का पाउडर डालने से भी उसका स्वाद बढ़ता है।

- बेसन का चीला नर्म बनाना चाहती हैं तो उसमें थोड़ा सा ताजा दही मिलाएं।

PunjabKesari

- साबूदाने की टिक्की बना रही हैं, तो उसमें एक ब्रेड का टुकड़ा भी मिला दें। इससे टिक्की फटती नहीं है।

- खीर बनाने से पहले चावल को एक घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इसे 10-15 मिनट के लिए फैलाकर का सूखा दें। फिर चावल को बेलन के साथ क्रश करें। इस चावल से खीर बनाएं, टेस्टी बनेगी।

PunjabKesari

- पूरी का आटा गूंधते समय इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं, फिर गर्म पानी से गूंध लें। इससे पूरी नरम बनेगी।

Related News