20 APRSATURDAY2024 8:43:00 AM
Nari

सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर न लगाएं घर में , बढ़ सकती है Negativity

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 May, 2022 06:21 PM
सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर न लगाएं घर में , बढ़ सकती है Negativity

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि लाने के कुछ नियम  बताए गए हैं। जिसको अपनाने से आपके घर में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। उन्ही में से एक घर में सात घोड़ों की तस्वीर है। वास्तु के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को घर में गति, सफलता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए बताते हैं इस तस्वीर से जुड़े हुए कुछ वास्तु टिप्स... 

पूर्व दिशा में लगाएं तस्वीर 

आप दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर की तस्वीर किसी भी दिशा में लगा सकते हैं। लेकिन पूर्व दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी शुभ मानी जाती है। 

PunjabKesari

 न लगाएं अलग-अलग दिशा में भागते हुए घोड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में ऐसे सात घोड़ों की तस्वीर न लगाएं जो अलग-अलग दिशा में भाग रहे हो। ऐसी तस्वीर घर में लगानी अशुभ मानी जाती है। 

ऑफिस में न लगाएं सात से कम घोड़ों की तस्वीर 

आप कभी भी ऑफिस या फिर किसी बिजनेस प्लेस पर सात से कम घोड़ों की तस्वीर न लगाएं। इससे आपकी काम करने वाली जगह में वास्तु दोष उत्पन्न होगा। 

PunjabKesari

घोड़े की गुस्से वाली तस्वीर न लगाएं 

आप घर में घोड़े की ऐसी तस्वीर कभी न लगाएं जिसमें वह गुस्से में दिखाई दे रहा हो। ऐसी तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में झगड़े उत्पन्न होते हैं। 

PunjabKesari

अकेले घोड़े की न लगाएं तस्वीर 

घर में कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर न लगाएं। इससे आपके घर में  पैसे की कमी हो सकती है। अकेले घोड़े की तस्वीर कभी भी घर में नहीं लगानी चाहिए। 

Multiple Frames Beautiful Horse Wall Painting For Living Room, Bedroom,  Office, Hotels, Drawing Room (150cm X 76cm) - Inephos

सफेद घोड़े की लगाएं तस्वीर 

घर में हमेशा सफेद घोड़े की तस्वीर ही लगाएं। सफेद रगं को शांति का प्रतीक माना जाता है। दौड़ते हुए सफेद घोड़े आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Related News