20 APRSATURDAY2024 3:54:28 PM
Nari

फिल्मों के अलावा अपना रेस्ट्रोरेंट चला रहे हैं ये स्टार्स, हर एक के रेस्त्रां की अलग खासियत

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 Feb, 2021 06:28 PM
फिल्मों के अलावा अपना रेस्ट्रोरेंट चला रहे हैं ये स्टार्स, हर एक के रेस्त्रां की अलग खासियत

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो सिर्फ फिल्मों के भरोसे नहीं बैठे बल्कि खुद के रेस्ट्रोरेंट चला रहे हैं और करोड़ों का मुनाफा पा रहे हैं। चलिए जानते है किस स्टार्स ने कहां खोल रखा है अपना रेस्ट्रोरेंट और साथ ही जान लेते है उनके इन रेस्त्रां की खासियत क्या है...

कंगना रनौत 

PunjabKesari
कंगना रनौत अपने नए रेस्टोरेंट को लेकर चर्चा में है जिसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। कंगना मनाली में अपना नया कैफे व रेस्ट्रोरेंट बना रही हैं, बस वो बिजनेस वुमेन भी बन चुकी है।  

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी फिल्मों से दूर रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस संभालती है। कुछ समय पहले ही शिल्पा ने मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया। इन सब हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा को करोड़ों की कमाई होती है। 

जैकलीन फर्नांडिस

PunjabKesari
जैकलीन ने कोलंबो श्रीलंका में खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू किया जिसका नाम एक्ट्रेस ने काएमासूत्र रखा है। सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनीराम यहां के मेन शैफ हुआ करते थे। जैकलीन फर्नांडिस के इस रेस्टोरेंट में श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं।

बॉबी देओल

बॉबी देओल के एक या 2 नहीं कई 3 रेस्टोरेंट चला रहे हैं। बॉबी का एक होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में बना है जहां फैमिली के साथ वक्त बिताया जा सकता है। यह रेस्ट्रोरेंट इंडियन और चाइनीज डिशेज के लिए मशहूर है। 

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन की एक्टिंग के अलावा बिजनेस भी बखूबी चला रही है। सुष्मिता का मुंबई में एक रेस्टोरेंट है जो बंगाली डिशेज के लिए मशहूर है। सुष्मिता के इस रेस्ट्रोरेंट का नाम गाली माशी किचन है। सुष्मिता का ज्वैलरी बिजनेस भी है जिसे उनकी मां संभालती हैं। इसके अलावा सुष्मिता का 'तंत्र एंटरटेनमेंट' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। 

आशा भोसले

PunjabKesari
आशा भोसले गायिकी से अलग रेस्टोरेंट भी चलाती हैं। भारत में ही नहीं दूसरे देश दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में उनके कई रेस्टोरेंट हैं। आशा ने विदेशों में इंडियन फूड्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए रेस्ट्रोरेंट खोले है। खास बात है कि उनके सभी रेस्ट्रोरेंट का नाम आशा है।

सुनील शेट्टी

मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक सुनील शेट्टी हैं। इसके अलावा वो भारत में कई जिम भी चला रहे है। इसके अलावा भारत में उनके कई जिम और पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी जिसमें कई फिल्में बन चुकी हैं।

Related News