26 APRFRIDAY2024 5:27:49 PM
Nari

Health Update: हर महिला को पता होने चाहिए ये छोटे-छोटे हेल्थ टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Mar, 2020 02:28 PM
Health Update: हर महिला को पता होने चाहिए ये छोटे-छोटे हेल्थ टिप्स

महिलाएं अपने परिवार की सेहत के लिए फिक्रमंद रहती हैं लेकिन खुद पर ध्यान देना भूल जाती है। याद रखें कि आप अपने परिवार का ध्यान तभी रख पाएंगी जब आप खुद सेहतमंद होंगी। औरतों की कुुछ हैल्थ प्रॉबलम ऐसी होती हैं, जिन्हें वे किसी से शेयर भी नहीं कर पाती। पीरियड्स जैसी कुछ और महिलाओं की समस्याओं के लिए छोटे-मोटे देसी नुस्खे फायदा पहुंचा सकते हैं।

स्ट्रेस से रहें दूर

कामकाजी हो या हाउसवाइफ, दुनियाभर की हर महिला तनाव का सामना जरूर करती हैं। इससे बचने के लिए रोजाना मुट्ठीभर अखरोट खाएं। इससे ना सिर्फ स्ट्रेस बल्कि आप अन्य समस्याओं से भी बची रहेंगी। वहीं स्ट्रेस को हल्की फुलकी एक्सरसाइज, मेडिटेशन के जरिए दूर किया जा सकता है।

फल खाएं

ज्यादा नहीं तो रोज कम से कम 1 सेब, केला, अंगूर या कोई भी मौसमी फल जरूर खाएं। फल खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है। सेब, शरीर के लिए  सबसे बेस्ट माना जाता है।

Image result for eating fruits,nari

लिकोरिया की समस्या

उबले हुए चावल का पानी पीने से यह समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है।

पीरियड्स दर्द

पीरियड्स के दौरान दर्द होना आम है लेकिन इस दौरान दवा का सेवन करने की बजाए अदरक वाली चाय पीएं। इससे दर्द ही नहीं ऐंठन, स्ट्रेस, सिरदर्द में भी बहुत आराम मिलेगा। अगर पीरियड्स खुल कर नहीं आते तो गाजर का जूस पीएं।

Image result for stomach pain,nari

यूरिन इंफैक्शन

गलत डाइट व लाइफस्टाइल के चलते यूरिन इंफैक्शन की समस्या महिलाओं में आजकल आम हो गई है। ऐसे में UTI से राहत पाने के लिए क्रेनबेरी का जूस पीएं।

ब्रेस्ट पेन

अगर ब्रेस्ट में अक्सर दर्द रहता है तोडॉक्टर से चेकअप करवाएं। साथ ही अरंडी और जैतून का तेल मिलाकर इससे मसाज करें।

कमजोरी

अंकुरित अनाज खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ने लगती है और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।

Image result for sprouted grains,nari

कमर दर्द से राहत

कमर दर्द के लिए बार बार स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल करने के लिए लौंग या जैतून तेल से मसाज करें। दर्द गायब हो जाएगा।

समय-समय पर हैल्थ चेकअप जरूर करवाएं ताकि समय रहते प्रॉब्लम का हल निकाला जाए। स्वस्थ रहने के लिए हैल्दी आहार तो खाना जरूरी है लेकिन साथ में खुश रहना भी। अपने लिए समय जरूर निकालें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News