26 APRFRIDAY2024 6:35:55 AM
Nari

प्यार में जुनूनी होती है इस नाम की लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Jan, 2021 01:03 PM
प्यार में जुनूनी होती है इस नाम की लड़कियां!

जिंदगी में सुख व दुख का सामना करना ही पड़ता है। इसके पीछे का कारण व्यक्ति की राशि के साथ नाम का पहला अक्षर बहुत ही मायने रखता है। बात खुशी की करें तो जीवन में एक साथी का होना भी बेहद जरूरी होता है। उसके साथ लाइफ हंसी-खुशी से बीतती है। मगर साथी के बीच राह पर छोड़कर जाने से जिंदगी मानो थम सी भी जाती है। ऐसे में ही आज हम आपको ऐसी अक्षर वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो प्यार को लेकर एकदम पागल व जुनूनी होती है। ऐसे में इन्हें साथी से धोखा मिलने से ये उसे जल्दी भूला नहीं पाती है। 

K नाम वाली लड़कियां

K नाम वाली लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित होती है। मगर बात इनके स्वभाव की करें तो ये बेहद ही चंचल होती है। ऐसे में ये अपने नेचर से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती है। साथ ही ये एक बार किसी के प्यार में पड़ने पर पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। प्यार के मामले में ये लड़कियां भरोसे के लायक होती है। इसके अलावा ये साथी की हर छोटी-बड़ी खुशी व जरूरतों का अच्छे से ध्यान रखती है। मगर नेचर से भावुक होने से ये पार्टनर की जुदाई बिल्कुल सहन नही कर पाती है। ऐसे में ये साथी से अलग होकर खुद को संभालने में काफी समय लेती है। 

PunjabKesari

P नाम वाली लड़कियां

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां जल्दी ही सामने वाले के प्यार में पड़ जाती है। साथ ही ये अरेंज की जगह लव मैरिज में विश्वास रखती है। स्वभाव से शांत व भावुक होने से ये जल्दी अपने दिल की बात कहने से कतराती है। मगर एक बार किसी के साथ जुड़ने पर पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। साथ ही साथी पर आंखें बंद करके विश्वास करने लगती है। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि इन्हें बेहद ही प्यार व केयरिंग पार्टनर मिले। ऐसे में साथी से धोखा मिलने पर ये बहुत ही दुखी होती है। साथ ही जिंदगी भर इसका जिम्मेदार खुद को मानकर कोसती है। 

PunjabKesari

R नाम वाली लड़कियां

R अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां बेहद ही साफ दिल, खुशमिजाज व मिलनसार होती है। ये प्यार में पड़ने पर खुद को पूरी तरह साथी के लिए समर्पित कर देती है। ऐसे में ये लड़कियां साथी की हर खुशी व छोटी-बड़ी जरूरतों का बखूबी ध्यान रखती है। पार्टनर के बेइंतहा प्यार करने के कारण ये ऐसा कोई काम नही करती है, जिससे इन्हें साथी की नाराजगी का सामना करना पड़े। ऐसे में ये अपने रिलेशनशिप को बचाएं रखने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ निभाती है। 

S नाम की लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है वो अपने पार्टनर से सच्चे दिल से जुड़ती है। ये साथी का जिंदगीभर ईमानदारी से साथ निभाने के साथ निस्वार्थ भाव से उनका साथ देती है। पार्टनर को धोखा देने के बारे में ये सपने में भी नहीं सोचती है। साथ ही पार्टनर के द्वारा कहीं धोखा ना मिले इसके लिए ये जीवनसाथी की हर बात व खुशी का सम्मान करती है। 
 

PunjabKesari

Related News