28 MARTHURSDAY2024 6:39:55 PM
Nari

भारती-हर्ष की लव स्टोरी में थे कई विलेन, प्यार के लिए ज़िद पर अड़ गई थीं काॅमेडियन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 23 Mar, 2021 05:47 PM
भारती-हर्ष की लव स्टोरी में थे कई विलेन, प्यार के लिए ज़िद पर अड़ गई थीं काॅमेडियन

कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है...शाहरुख खान की फिल्म का यह डायलाॅग काॅमेडियन भारती सिंह की लव लाइफ पर बिल्कुल परफेक्ट बैठता है। लोगों को लगता होगा कि भई ये तो सेलेब्स हैं इनके प्यार के बीच तो किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आई होगी...पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। भारती और हर्ष की कहानी में भी विलेन की एंट्री हुई थी। 

PunjabKesari

जिसका खुलासा खुद भारती ने एक शो के दौरान किया था। दोनों ने एक साथ कई शो होस्ट किए हैं जिनमें से एक है इंडिया बेस्ट डांसर। इस डांस रिएलिटी शो के एक एपिसोड में कपल बेहद इमोशनल हो गए थे। तभी अपनी प्रेम कहानी बताते हुए हर्ष ने कहा कि कई सालों तक वो दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे। फिर उन्हें एहसास हुआ कि जो खूबियां भारती में है वो आज की लड़कियों में नहीं है। वहीं भारती ने हर्ष के वैसा ही महसूस किया था। 

PunjabKesari

परिवार ही बना विलेन

इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन जब उन्होंने अपने घरवालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते को मंजूर करने से मना कर दिया। खासतौर पर भारती के घरवाले हर्ष संग उनके रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। भारती ने बताया कि वह भी जिद्द पर अड़ गई और कहा कि शादी करेंगी तो हर्ष से वर्ना सारी उम्र घर बैठकर परिवार की सेवा करेंगी। उनकी इन बातों को सुनकर काॅमेडियन के घरवाले पिघल गए और रिश्ते के लिए हां कह दी। 

PunjabKesari

बता दें हर्ष और भारती की शादी 3 दिसंबर 2017 में गोवा में हुई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी के फंक्शन 5 दिनों तक चला था।

Related News