14 MARSATURDAY2026 10:20:16 AM
Nari

मां के गहने पहन खूब इतराई होने वाली दुल्हन,  'दुर्गा श्लोक' ने राधिका के लहंगे को बनाया अनमोल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Jul, 2024 03:11 PM
मां के गहने पहन खूब इतराई होने वाली दुल्हन,  'दुर्गा श्लोक' ने राधिका के लहंगे को बनाया अनमोल

अंबानी खानदान की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की खूबसूरती और स्टाइल की तो बात ही निराली है, तभी तो उन्हें  फैशनिस्टा कहा जाता है। जल्द दुल्हन बनने जा रही लड़कियां एक बात तो राधिका के लुक्स को देखना जरूर करती हैं, क्योंकि हर बार वह फैशन गोल्स जो दे देती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन लुक अनंत अंबानी की लेडी लव हमेशा ही खूबसूरत और प्यारी लबी हैं। एक बार फिर उन्होंने लोगों को चर्चा का मौका दे दिया।

PunjabKesari
अनंत और राधिका की शादी के जश्न की शुरुआत 'ममेरू समारोह' से हो चुकी है। इस खास माैके पर अंबानी लेडीज ने संजने-संवरने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ा। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक हर कोई बेहद प्यारा लग रहा था। पर जब बात राधिका की आती है तो सब फीके से दिखने लगते हैं। 

PunjabKesari
राधिका अच्छे से जानती है कि खुद को सबसे अलग कैसे दिखाना है। उन्होंने  'ममेरू समारोह' के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर ही भरोसा किया। उनके डिजाइनर बंधनी लहंगे का रंग, इसका वर्क सब कुछ ही बेहद शानदार था। मनीष मल्होत्रा के पेज पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार इस डुअल कलर के बंधनी लहंगे में गुजराती प्रिंट थे, जिन्हें रानी पिंक कलर में बनारसी ब्रोकेड पर तैयार किया गया था।

PunjabKesari
राधिका द्वारा कैरी किया गया घाघरा 35 मीटर बंधेज से बना था, जबकि इसके ऊपर की कढ़ाई गोल्ड जरदोजी तार से की गई थी। इस बंधनी लहंगे के  किनारों पर दुर्गा मां के श्लोक की कढ़ाई की गई थी, जिससे पूरा लुक काफी दिव्य लग र​हा था। बताया जा रहा है कि चोली का डिज़ाइन एक विंटेज कोटी से प्रेरित था।

PunjabKesari

साथ में  गोल्ड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां और एक बेहद खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज ने दुल्हन की खबसूरती को निखारने का काम किया था। स्टाइलिस्ट रिया कपूर के अनुसार राधिका ने इस खास माैके पपर अपनी मां  शैला मर्चेंट की ज्वेलरी पहनी थी। राधिका की मां ने भी  अपने 'ममेरू समारोह' में यही गहने पहने थे।
 

Related News