01 MAYWEDNESDAY2024 7:25:29 PM
Nari

रविवार को तांबे के टुकडे़ से करें यह उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Dec, 2020 06:22 PM
रविवार को तांबे के टुकडे़ से करें यह उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

कुंडली में भाग्य को प्रबल करने के लिए सूर्य का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में सूर्य देव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देवता का माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना उनकी पूजा नहीं कर सकते हैं तो केवल रविवार के दिन कुछ उपाय के कर सकते हैं। इससे आप पर सूर्य देव की कृपा होने से बिगड़े काम बनने लगते है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। 

सूर्य देवता को दे अर्घ्य 

रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। ऐसे में इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है। 

PunjabKesari

आदित्य स्त्रोत का करें पाठ

सूर्य देवता को भगवान विष्णु जी का रूप माना जाता है। ऐसे में रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का पाठ बेहद शुभ होता है। इससे श्रीहरि की कृपा होने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। 

सूर्य ग्रह होगा मजबूत 

रविवार के दिन मूली, शकरकंद जैसे रेशेदार फल या सब्जी मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही लाल मसूर का दान करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होने के साथ कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होगा। 

तांबे के टुकडो़ं से करें उपाय 

अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए रविवार के दिन तांबे के टुकड़े को 2 बराबर भाग में काटें। फिर 1 टुकड़े को हाथ में पकड़ कर मन में संकल्प लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। दूसरे टुकड़े को अपने पास संभाल कर रख लें। इससे आपके बिगड़े काम बनने के साथ मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाएगी। 

अच्छी सेहत के लिए

जिन लोगों को दिल, पेट व आंखों से जुड़ी परेशानी है उन्हें रविवार के दिन तांबे की चीज का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार आने में मदद मिलेगी। 

आर्थिक परेशानी होगी दूर 

रविवार के दिन गेंहू का दान करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनते हैं। इसके अलावा अगर कोई बार-बार झूठे आरोपों में फंस रहे हैं उन्हें भी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

राहुु-केतु का बुरा प्रभाव होगा कम

जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु का बुरा असर है उन्हें इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल का दान करना चाहिए। इससे कुंडली का दोष होगा। 

जीवन में आएगी खुशहाली

आजकल हर दूसरा व्यक्ति जीवन में समस्याओं से परेशान है। ऐसे में आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशहाली आएगी। 

Related News