29 APRMONDAY2024 9:00:21 AM
Nari

करण- द्रिशा की Grand Reception में सितारों की सजी महफिल, एक दूसरे में खोया नजर आया Newly Wed Couple

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jun, 2023 11:10 AM
करण- द्रिशा की Grand Reception में सितारों की सजी महफिल, एक दूसरे में खोया नजर आया Newly Wed Couple

शादी की खुशी क्या होती है वी सनी देओल के लाडले के चेहरे को देखकर जान सकते हैं। कल का दिन एक्टर करण देओल और उनकी पत्नी द्रिशा आचार्य के लिए बेहद यादगार और खास था। शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें देओल परिवार समेत सितारों का मेला लगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में की गई, जिसमें न्यूली वेड कपल को बधाइयां देने सलमान खान, दीपिका, रणवीर, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई सेलेब्स पहुंचे। कपल के लुक की बात करें तो दूल्हे राजा जहां ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में  काफी जच रहे थे, वहीं दुल्हन द्रिशा  बेज कलर का हेवी गाउन में परी जैसी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

  

 

करण देओल के रिसेप्शन में चाचा बॉबी देओल और चाची तानिया देओल और कजिन आर्यमन देओल बन-ठन कर पहुंचे। वहीं दादा धर्मेंद्र ने भी ठाठ-बाट के साथ एंट्री ली।  इस दौरान  शत्रुघ्न सिन्हा भी कपल को आर्शीवाद देने पहुंचे। उन्होंने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ खूब पोज दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सनी देओल अपने छोटे बेटे राजवीर के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। बाप-बेटे की जोड़ी सुपरहिट लग रही है। दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी इस खास मौके पर शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सलमान खान, राज बब्बर, सुभाष घई, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर समेत कई सितारे इस रिसेप्शन पार्टी की शान रहे। कॉमेडियन कपिल शर्मा भी पत्नी गिन्नी के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गिन्नी की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगा दिया। जहां रणबीर ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए तो वहीं दीपिका पादुकोण कंप्लीट ब्लैक अवतार में नजर आईं। रणवीर की मां और बहन भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। 

 PunjabKesari
पार्टी की कई वीडियो और तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें करण और द्रिशा डांस करते नजर। इस दौरान कपल एक दूसरे में खोया नजर आया। 

Related News