24 APRWEDNESDAY2024 2:58:53 AM
Nari

बिग बाॅस 13 में किसी ने किया प्यार का इजहार तो किसी के रिश्ते का हुआ अंत

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Feb, 2020 12:27 PM
बिग बाॅस 13 में किसी ने किया प्यार का इजहार तो किसी के रिश्ते का हुआ अंत

बिग बाॅस का 13वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और लड़ाई झगड़े देखने को मिले। जो रिश्ते यहां बनते हैं उनमें से कुछ तो शो के बाद भी कायम रहते हैं। पर उनके बाहरी रिलेशनशिप खराब हो जाती है। ऐसा ही कुछ बिग बाॅस के इस सीजन में भी हुआ। शो में जहां किसी ने अच्छा दोस्त बनाया तो किसी को उसका प्यार मिला। लेकिन वहीं कुछ रिश्ते ऐसे हैं जो शो में आने के बाद टूट गए। चलिए जानते हैं वो कौन से रिश्ते है जिनका हुआ अंत...   

रश्मि देसाई-अरहान खान

PunjabKesari

बिग बाॅस में आने से पहले अरहान और रश्मि के रिलेशन में होने की खबरें थीं। लेकिन दोनों ने इन खबरों को गलत बताया। रश्मि के बाद अरहान की शो में एंट्री हुई। तब दोनों ने शो में दोस्ती का रिश्ता दिखाया। हालांकि अरहान ज्यादा समय तक शो में टिक ना सके और एविक्ट हो गए। लेकिन बतौर वाइल्ड कार्ड अरहान की एक बार फिर शो में एंट्री हुई। अरहान ने शो में वापिस आते ही रश्मि को प्रपोज कर दिया। रश्मि ने भी अरहान से अपने प्यार का इजहार किया, पर उनकी कहानी में जल्द ही एक ट्विस्ट देखने को मिला। सलमान खान ने अरहान की शादी और एक बच्चा होने का खुलासा किया। यह सुनकर रश्मि काफी टूट गई थीं। अरहान संग अपने रिश्ते पर रश्मि क्या फैसला लेगी ये तो अरहान संग अपने रिश्ते पता चलेगा।

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना

PunjabKesari

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की बात की जाए तो दोनों की मुलाकात शो में हुई।हिमांशी को आसिम अपना दिल दे बैठे और अपने प्यार का इजहार कर दिया। दोनों की दोस्ती और नजदीकियों की चर्चा होने लगी। लेकिन दोनों की नजदीकियां हिमांशी के 9 साल पुराने बॉव्यफ्रेंड को पसंद नहीं आई। जिसका नतीजा ये हुआ कि बिग बॉस से निकलने के बाद हिमांशी और उनके बॉव्यफ्रेंड में लड़ाई-झगड़े हुए और उनका 9 साल पुराना रिश्ता टूट गया। इसकी जानकारी एक बार फिर बिग बॉस में असीम का कनेक्शन बनकर आईं हिमांशी खुराना ने दी। जब वापिस आई हिमांशी को आसिम ने शादी के लिए प्रपोज किया है तो हिमांशी ने इतना ही कहा कि वे उससे बतौर दोस्त प्यार करती हैं। वह शो से निकलने के बाद सोच समझकर आसिम संग रिश्ते पर फैसला लेंगी।

विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली

PunjabKesari

विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में एक साथ नजर आए थे। यहां भी उनके ब्रेकअप को लेकर चल रहे ड्रामे की चर्चा जोरों पर थी। बिग बाॅस में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। कभी दोनों आपस में प्यार से रहते तो कभी लड़ते-झगड़ते दिखाई देते। इतना ही नहीं शो में मधुरिमा ने विशाल को चप्पल मारी और फ्राई पैन से भी पीटा। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में बची पैचअप की गुंजाइश हमेशा के लिए खत्म हो गई है। 

पारस छाबड़ा-अकांक्षा पुरी

PunjabKesari

खुद को संस्कारी प्लेब्वाॅय कहने वाले पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 में आने से पहले एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी संग रिलेशन में थे। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी माहिरा शर्मा संग नजदीकियां बढ़ने लगीं। वे बार-बार माहिरा को किस और हग करते नजर आए। अकांक्षा ने कई बार माहिरा संग पारस की इन नजदीकियों पर आपत्ति भी जताई है। पारस ने माहिरा के लिए अपनी फीलिंग्स भी बताई है। लेकिन माहिरा की तरफ से ऐसा कोई जवाब आया है। शो में कई बार पारस को ये कहते सुना गया है कि वे अकांक्षा संग ब्रेकअप करना चाहते हैं। फिलहाल इस पर अकांक्षा ने चुप्पी साधी हुई है।

क्या अब ये टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ेंगे या हमेशा के लिए हो जाएंगे खत्म। यह तो शो खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

Related News