30 APRTUESDAY2024 9:02:14 PM
Nari

म्यूजिकल नाइट में श्लोका ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी, फिर भी खूबसूरती में नहीं दिखी कोई  कमी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Apr, 2023 03:03 PM
म्यूजिकल नाइट में श्लोका ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी, फिर भी खूबसूरती में नहीं दिखी कोई  कमी

अंबानी परिवार की बहू  श्लोका मेहता फैशन और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है। बात चाहे फैमिली फंक्शन की हो या किसी फैशन शो की श्लोका ने हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते वाहवाही लूटने का काम किया है। सासू मां नीता अंबानी की तरह उनके स्टाइल को भी खूब पसंद किया जाता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर (NMACC) इवेंट में भी उन्हाेंने सभी का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)


इस इवेंट में  श्लोका मेहता ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी पर मुहर लगा दी थी। इस दौरान पिंक और गोल्डन रंग की खूबसूरत वर्क वाली साड़ी में उनका रॉयल लुक देखने को मिला था। दिलचस्प बात यह है कि ये खूबसूरत साड़ी 100 साल पुरानी थी। श्लोका की बहन ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

PunjabKesari
श्लोका की छोटी बहन और फैशन इन्फ्लुएंसर दीया मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हे, जिसमें उन्होंने श्लोका के एक- एक लुक के बारे में विस्तार से बताया। वीडियो में वह कहती है-  "श्लोका दीदी चाहती थीं कि इवेंट के ओपनिंग डे पर मैं उन्हें तैयार करूं। इस दौरान मैं थोड़ा डरी हुई थी, लेकिन मैंने उनकी पसंद को ध्यान में रखकर स्टाइल किया"।

PunjabKesari
दीया मेहता ने बताया कि श्लोका मेहता द्वारा पहले दिन पहनी गई साड़ी  उनकी मां के क्लोसेट से ली गई थी, जो 100 साल पुरानी है। इस साड़ी पर असली सोने की कढ़ाई की गई थी। श्लोका की बहन ने यह भी बताया कि- उन्होंने अपनी बहन की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें 100 साल पुरानी साड़ी में कैसे स्टाइल किया था।

PunjabKesari
दीया मेहता के मुताबिक "दीदी की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए मैं चाहती थी कि वो सुंदर दिखने के साथ ही कम्फर्टेबल भी लगे। क्याेंकि इस दिन उन्होंने प्रेगनेंसी का भी ऐलान करना था"। ऐसे में श्लोका  चाहती थीं कि कुछ ऐसा हो, जो हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन जाए।

PunjabKesari
श्लोका की  सिल्क की साड़ी पर गोल्डन ब्रोकेड एंब्रॉइडरी की गई थी, जिसकी हेमलाइन पर हेवी एंब्रॉइडर्ड गोटा पट्टी को ऐड किया गया था। साड़ी और ब्लाउज के साथ श्लोका ने ब्लश पिंक और गोल्ड एंब्रॉइडर्ड दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगाता दिख रहा था। स्टेटमेंट झुमकी, मांग-टीका, बैंगल्स और रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। 
 

Related News