05 DECFRIDAY2025 3:41:28 PM
Nari

तलाक के बाद Shikhar Dhawan को मिला नया प्यार, गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 02 May, 2025 12:07 PM
तलाक के बाद Shikhar Dhawan को मिला नया प्यार, गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर

नारी डेस्क: भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद अब उनकी जिंदगी में फिर से प्यार की दस्तक हुई है। धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने उनके साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। सोफी ने हाल ही में शिखर धवन के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है और खुलकर अपने प्यार का इज़हार किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पोस्ट को कोलैब मोड में भी साझा किया, जिससे यह और भी खास बन गया। फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।

कौन हैं शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन?

सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। पेशे से वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं।
उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने कैसल रॉय कॉलेज, आयरलैंड से प्राप्त की। इस समय सोफी अबू धाबी में रह रही हैं और वहां नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soph (@sophieshine93)

 

सोफी न केवल प्रोफेशनली सक्सेसफुल हैं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके स्टाइलिश और क्लासी फोटोज़ को लोग खूब पसंद करते हैं।
वह अपने फैशन और एलिगेंस को लेकर भी युवाओं के बीच एक आइकन बन चुकी हैं।

ये भी पढ़े: रिश्ते में बढ़ती तकरार को कम करने का आसान तरीका, बस ये 4 सवाल बचा सकते हैं आपका रिश्ता

शिखर और सोफी की दोस्ती कब हुई थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की दोस्ती साल 2023 से है।
हालांकि उस वक्त दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा था और अपने रिश्ते को निजी ही रखा। लेकिन अब दोनों ने सामने आकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
शिखर और सोफी की साझा इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और दोनों को प्यारे-प्यारे कमेंट्स भेज रहे हैं।

सोफी को आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में देखा गया था

सोफी को साल 2023 और 2024 के आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। वह अक्सर पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करती दिखी थीं। यही टीम उस वक्त शिखर धवन की कप्तानी में खेल रही थी। इसके बाद, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी शिखर और सोफी को साथ स्पॉट किया गया था। इसी समय से लोगों को उनके रिश्ते पर शक होने लगा था, और अब उनके रिश्ते की पुष्टि हो चुकी है।

PunjabKesari

फैंस ने दी दोनों को बधाई

सोशल मीडिया पर जैसे ही शिखर और सोफी की जोड़ी की पोस्ट आई, फैंस ने उन्हें दिल खोलकर बधाइयाँ दीं। लोग उनकी जोड़ी को "made for each other" बता रहे हैं और ढेर सारी शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

शिखर धवन के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। आयशा मुखर्जी से अलगाव के बाद शिखर की ज़िंदगी में अब नया मोड़ आया है और सोफी के साथ उनकी नई शुरुआत ने सभी को खुश कर दिया है।

Related News