04 MAYSATURDAY2024 9:33:17 PM
Nari

सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की वीडियो, भड़के फैंस ने दे दी बद्दुआ

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Jun, 2023 04:26 PM
सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की वीडियो, भड़के फैंस ने दे दी बद्दुआ

आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज से तीन साल पहले साल 2020 में एक्टर ने अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। उनके इस तरह अचानक चले जाने से फैंस और सुशांत के करीबियों को बहुत बड़ा झटका लगा था। फैंस आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए इंसाफ मांगते नजर आते हैं। दिवगंत एक्टर सुशांत उस समय रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। ऐसे में उन्हें याद करते हुए रिया ने आज अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्टर को याद किया है। 

रिया को आई सुशांत की याद

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ खुशी के पल बिताते दिख रहे हैं। रिया और सुशांत एक बड़े से पत्थर पर बैठे हैं और रिया ने उन्हें पीछे से पकड़ा है दोनों ही एक रोमांटिक प्लेस में एक साथ दिख रहे हैं। कपल साथ में किसी अनजान जगह पर कुछ क्वालिटी टाइम बिताता दिख रहा है। रिया के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस ने इंग्लिश सॉन्ग भी एड किया है। 

ट्रोर्ल्स ने दी डाली बद्दुआ 

इस वीडियो को देखने के बाद सुशांत के फैंस भड़क गए हैं और उन्होंने रिया को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'भगवान करे तुझे ऐसी सजा मिले, जिंदगी भर याद रखेगी।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'क्यों ढोंग करती हो तुम ।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'इसका सिर पीटो इसी पत्थर से ।'

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'लोगों को पागल बनाने का काम बंद करो।' 

PunjabKesari

ड्रग मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं रिया 

14 जून 2020 में सबअर्बन बांद्रा में स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस से लेकर ईडी, सीबीआई और एनसीबीआई सब ने जांच की थी। एक्टर की मौत के बाद कई सारे डेथ एंगल भी निकले थे। वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी सितंबर 2020 में सुशांत राजपूत की मौत के मामले में ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। मुंबई की भायखला जेल में एक महीने के बाद उन्हें अक्टूबर 2020 में जमानत पर रिहा कर दिया था।  

एमटीवी 'रोडीज' के नए सीजन में दिख रही हैं रिया 

काफी समय बाद रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी के फेमस सीरियल 'रोडीज सीजन 19' के साथ कमबैक किया है। इस शो में रिया गैंग लीडर्स में से एक हैं। इस सीजन में रिया के अलावा तीन और जज जो कि प्रिंस नरुला, गौतम गुलाटी और सोनू सूद भी शामिल हैं। 

PunjabKesari
 

Related News