
नारी डेस्क: अगर आप गणतंत्र दिवस पर कपड़ों या घर की सजावट से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो तिरंगा नेल आर्ट एक शानदार विकल्प है। तिरंगे के रंगों से सजे नाखून न सिर्फ देशभक्ति की भावना दिखाते हैं, बल्कि हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा देते हैं। ये डिज़ाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक में खूब जंचते हैं। आप चाहें तो पार्लर में नेल आर्ट करवा सकती हैं या फिर ऑनलाइन रेडीमेड नेल्स मंगाकर घर पर ही लगा सकती हैं। ऑनलाइन नेल्स लगाना बेहद आसान होता है और 10–15 मिनट में ग्लू की मदद से इन्हें आसानी से लगाया जा सकता है। हर बजट और पसंद के हिसाब से कई डिज़ाइन उपलब्ध हैं।

तिरंगा नेल आर्ट के लेटेस्ट डिज़ाइन
सिंपल तिरंगा नेल आर्ट: मिनिमल लुक के लिए हर नाखून को अलग-अलग केसरिया, सफेद और हरे रंग में पेंट करें। यह डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी बहुत क्लासी लगता है।
अशोक चक्र नेल आर्ट: सफेद नेल पॉलिश पर नीले रंग से अशोक चक्र बनवाएं। यह डिज़ाइन यूनिक और एलिगेंट लुक देता है।
ग्लिटर तिरंगा नेल आर्ट: तिरंगे के रंगों के साथ हल्का ग्लिटर जोड़ें। पार्टी या खास मौके के लिए यह डिज़ाइन बेहद आकर्षक लगता है।

फ्लोरल तिरंगा नेल आर्ट: तिरंगे रंगों से बने छोटे-छोटे फूल नाखूनों पर बनवाएं। यह डिज़ाइन थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देता है।
नेल आर्ट करने के फायदे
हाथों की खूबसूरती बढ़ती है। देशभक्ति दिखाने का यूनिक तरीका। हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट। ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों आउटफिट्स के साथ मैच करता है।

घर पर नेल आर्ट लगाने के आसान टिप्स
नेल आर्ट से पहले नाखूनों को अच्छी तरह साफ करें और शेप दें। अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश और ग्लू का इस्तेमाल करें। रेडीमेड नेल्स हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।