13 DECSATURDAY2025 6:38:35 AM
Nari

बार-बार सूखता है मुंह? इसे बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये बीमारी!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Nov, 2025 10:02 AM
बार-बार सूखता है मुंह? इसे बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये बीमारी!

नारी डेस्क:  मुंह सूखना काफी आम बात होती है। ज्यादातर लोग इसको लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं। लेकिन इसे अनदेखा करना समस्या पैदा कर सकता है क्योंकि मुंह सूखना कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं मुंह सूखने की समस्या क्या है, यह क्यों होता है, इससे कौन सी बीमारियों के संकेत मिलते हैं और इससे बचने के क्या-क्या उपाय होते हैं...

मुंह सूखने की समस्या क्यों होती है

मुंह सूखने की समस्या तब होती है, जब लार ग्रंथियां लार बनाने का काम करना बंद कर देती हैं। इसे जेरोस्टोमिया कहा जाता है। लार बनना शरीर की एक जरूरी प्रक्रिया है। लार का काम दांतों के बैक्टीरिया से बनने वाले एसिड को खत्म करना होता है। इससे दांतों में कीड़े नहीं लगते हैं। यह खाना को निगलने में मदद करती है। जब मुंह सूखने लगता है, तब ये सारे फंक्शन्स प्रभावित होते हैं।

मुंह सूखने इन बीमारियों का हो सकता है इशारा

 

PunjabKesari

डायबिटीज

रूमेटाइट अर्थराइटिस

हाइपरटेंशन

एनेमिया

पार्किंसंस डिजीज

मुंह सूखने के कारण

डिहाइड्रेशन की वजब से मुंह सूखता है। कुछ एलोपैथिक दवाईयों की वजह से भी ऐसा हो सकता है। कैंसर में केमोथ्रेपी के चलते हो सकती है ये समस्या। पेट की खराबी की वजह से यह समस्या हो सकती है।

 

PunjabKesari

क्या होते हैं मुंह सूखने के लक्षण

मुंह से बदबू आना, खाना चबाने और निगलने में दिक्कत होना, लार का गाढ़ा होना, दांतों में कीड़े लगना, मुंह का स्वाद फीका पड़ना, और मसूड़ों में खुजली जैसी समस्याएँ एक-दूसरे से जुड़ी मौखिक स्वास्थ्य स्थितियाँ हो सकती हैं, जो अक्सर खराब ओरल हाइजीन, संक्रमण, पोषण की कमी या अन्य स्वास्थ्य कारणों से उत्पन्न होती हैं।

PunjabKesari

Related News