05 MAYSUNDAY2024 8:44:14 PM
Nari

आप नेता राघव चड्ढा की मुस्कुराहट ने दिया हिंट, परिणीति के लिए पूछे गए सवाल पर बोले - 'आपको जल्द...' !

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Apr, 2023 05:26 PM
आप नेता राघव चड्ढा की मुस्कुराहट ने दिया हिंट, परिणीति के लिए पूछे गए सवाल पर बोले - 'आपको जल्द...' !

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की दोस्ती बहुत सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों कई बार साथ में भी देखे जा चुके हैं सुत्रों की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं। परंतु जब भी इस बारे में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से सवाल किया जाए तो दोनों चुप हो जाते हैं। कई बार तो शरमाते-मुस्कुराते हुए भी नजर आते हैं। परंतु अब एक बार दोबारा से राघव चड्ढा से परिणीति को लेकर सवाल किया गया जिसका जवाब देते हुए आप नेता शर्मा गए । 

'आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा'

इस बार जब आप सांसद ने परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया तो राघव ने इस बारे में खुलकर बात तो नहीं की लेकिन सवाल पर मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा बोले - 'आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा'। उनका कहना था कि फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में राघव की ओर से ऐसा रिस्पांस पॉजिटिव चीजों की ओर अप्रोच करता है। खैर राघव के इस उत्तर से लगता है आने वाले दिनों में जल्दी ही फैंस को अच्छी न्यूज मिल सकती है। 

PunjabKesari

बहन की सगाई के लिए भारत आई हैं प्रियंका 

हाल में ही कुछ समय पहले जब हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ भारत आई थी तो फैंस ने यही कायस लगाए थे कि एक्ट्रेस अपनी बहन की सगाई के लिए भारत आई हैं। सोशल मीडिया की मानें तो राघव और परिणीति  की सगाई 10 अप्रैल महीने को होने वाली थी परंतु अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है और अब तो प्रियंका चोपड़ा भी भारत से वापस जा चुकी हैं। 

कई बार साथ में स्पॉट हो चुके हैं दोनों 

दोनों राघव और परिणीति चोपड़ा कई बार साथ में डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किए जा चुके हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भी कई बार पैपराजी परिणीति से उनके रिश्ते को लेकर सवाल कर चुके हैं लेकिन सिर्फ एक्ट्रेस मुस्कुराके चली जाती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिंगर हार्डी संधू दे चुके हैं बधाई 

जहां परिणीति और राघव अपने रिश्ते के बारे में कुछ बता नहीं रहे वहीं दोनों को लोग कई बार पब्लिकली बधाई दे चुके हैं। पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि वह परिणीति के रिश्ते से काफी खुश हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को भी सिंगर ने बधाई दी थी। वहीं  आप के सांसद संजीव अरोड़ा भी दोनों को रिश्ते की मुबारकबाद दे चुके हैं। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति दोनों एक-दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। दोनों ने ब्रिटेन में साथ में पढ़ाई की है। इसके अलावा वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही फिल्म 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' में दिखने वाली हैं। 


 

Related News