18 MAYSATURDAY2024 6:50:28 PM
Nari

चलती गाड़ी में मस्ती करते दिखे प्रियंका-निक, फैंस बोले - 'दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Jul, 2023 06:07 PM
चलती गाड़ी में मस्ती करते दिखे प्रियंका-निक, फैंस बोले - 'दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं...'

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की बात करें तो उनमें प्रियंका निक का नाम भी शामिल है। फैंस दोनों की झलक पाने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका भी फैंस को निराश न करते हुए आए दिन अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पति निक के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं फैंस भी दोनों की इस वीडियो पर काफी प्यार बरसाते दिख रहे हैं।  

वीडियो के साथ दिया यूनिक कैप्शन 

वहीं इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। निक जोनस चलती कार में प्रियंका की पोनीटेल खोलते दिख रहे हैं। हालांकि वह पोनी को खोलने के लिए काफी ज्यादा प्रयास कर रहे हैं वहीं प्रियंका पति की ऐसे चोटी खोलने पर काफी हंस रही हैं। इसको खोलने के लिए निक ने टॉर्च का भी इस्तेमाल किया है। काफी समय तक जब वह पोनी नहीं खोल पाते हैं तो प्रियंका हंसती है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया कि - 'पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

यूजर्स ने बरसाया प्यार 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्रियंका और निक पर अपना प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ऑह कितना ध्यान रखने वाला हसबैंड है।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'कितना प्यार है।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।'

PunjabKesari

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका 

वहीं अगर बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो अब वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में अपने किरदार के तैयार है। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में भी एक बार दोबारा से कदम रखने वाली हैं। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने बिजी शैड्यूल के कारण इस फिल्म से दूरी बना ली है। ऐसे में इस फिल्म में उनकी जगह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखेगी। हालांकि अभी इस मूवी को नहीं करने की बात पर प्रियंका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

PunjabKesari

Related News