27 APRSATURDAY2024 8:14:36 AM
Nari

चोपड़ा परिवार में फिर बजी शहनाई, सुर्ख लाल लहंगे में दुल्हन बनी प्रियंका और परिणीति की बहन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Mar, 2024 12:10 PM
चोपड़ा परिवार में फिर बजी शहनाई, सुर्ख लाल लहंगे में दुल्हन बनी प्रियंका और परिणीति की बहन

चोपड़ा परिवार में एक बार फिर शहनाई की गूंज सुनाई दी। परिणीति चोपड़ा के बाद अब इस घर की एक और बेटी दुल्हन बनी है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। मीरा ने भी अपनी बहनों की तरह अपने खास दिन के लिए राजस्थान को ही चुना। 

PunjabKesari
40 साल की एक्ट्रेस की शादी खूब चर्चा में चल रही है। मीरा ने अपनी रॉयल शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ।' इन तस्वीरों में दुल्हन बनीं मीरा चोपड़ा लाल लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। दूल्हे राजा भी कम नहीं लग रहे थे। 

PunjabKesari
पिछले कुछ समय से दुल्हने पेस्टल कलर के ब्राइडल लहंगे को ज्यादा पसंद कर रही हैं, लेकिन मीरा ने अपने लुक से एक बार फिर लाल रंग का क्रेज बढ़ा दिया। उन्होंने सब्यसाची के रेड कलर के लहंगा चोली के साथ ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी कर अपने लुक को रॉयल बनाने का काम किया।  लहंगे के साथ बंधी बेल्ट ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया।

PunjabKesari
वहीं एक्ट्रेस ने गले में हैवी चोकर हार, मांग टीका, कान में झुमके, नाक में और हाथ में कलीरें पहनकर अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया था। इस शादी में इंडस्ट्री से मीरा के कई करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें संदीप सिंह, आनंद पंडित, अर्जन बाजवा और गौरव चोपड़ा शामिल थे। 

PunjabKesari
11 मार्च की शाम को शादी से पहले हल्दी का फंक्शन रखा गया था और इसी के साथ मेहंदी में भी खूब धूम मचाई गई थी। मीरा की इस शादी में न तो प्रियंका चोपड़ा, न परिणीति और न ही मन्नारा चोपड़ा नजर आईं। बता दें कि मीरा ने साल 2014 में 'गैंग ऑफ घोस्ट' फिल्म से  बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि वह अपनी बहनों की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाई।

Related News