08 SEPSUNDAY2024 8:06:55 AM
Nari

प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मी में रखें अपना खास ख्याल, रूटीन में शामिल करें ये चीजें

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 11 Jul, 2024 10:48 AM
प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मी में रखें अपना खास ख्याल, रूटीन में शामिल करें ये चीजें

नारी डेस्क: देश के कई राज्यों में इस समय बेहद ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ये कई सारी बीमारियों का कारण बन सकती है। वहीं लू लगाने से डिहाइड्रेशन के मामले भी बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। ऐसे मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को भी अपना खास ध्यान रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी में शुरुआती महीनों में उल्टी जैसा महसूस होता है, जिसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं जान लें, इसे तपती धूप में अपना ख्याल कैसे रखना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे मौसम में महिलाओं को फ्रेश फ्रूट का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा दही और छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही भरपूर सलाद का सेवन करें। प्रेग्नेंसी के दौरान दोपहर में बाहर निकलने से भी बचना चाहिए। अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान बाहर जाती हैं तो खुद को पूरी तरह से ढककर बाहर निकले। इसके साथ ही कई चीजें हैं, जिनका ध्यान रखना भी जरूरी है।

कपड़ों के फैब्रिक का रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान कपड़ों के फैब्रिक का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जो आरामदायक हो। इस मौसम में कॉटन और लिनेन के कपड़े अच्छे रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता तापमान इस फेब्रिक पर कम असर करता है। इसके साथ ही हल्के रंग के कपड़े पहने जैसे की सफेद, ओरेंज, लेमन, पेस्टल आदि। कपड़ों के साथ- साथ महिलाओं को अपनी डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari

खाएं ये फूड्स

दलिया

दलिया स्वस्थ के लिए बहुत हेल्दी है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इससे प्रेग्नेंट महिलाओं को एनर्जी मिलती है।

PunjabKesari

शकरकंद

ये भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेस्ट है। इसमें विटामिन A,C फोलेट और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। ये तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।

हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां मां और बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा देर तक खड़े न रहें।
- आरामदायक जूते पहनें।
- डॉक्टर की सलाह पर रोजाना टहलें।
- तेज धूप में बाहर न निकलें।

PunjabKesari

Related News