06 MAYMONDAY2024 12:51:11 AM
Nari

विदेश नहीं, ये है अपना देश (Pix)

  • Updated: 03 Nov, 2016 11:53 AM
विदेश नहीं, ये है अपना देश (Pix)

घूमने के शौकिन अपने घूमने के लिए नई-नई जगहें तलाश कर ही लेते है। दुनिया की ऐसी बहुत सी जगहें है, जहां घूमने का शौक तो सभी रखते है लेकिन पैसों के खर्च को देखकर पीछे हट जाते है लेकिन अगर आपको बिना ज्यादा पैसे खर्च किए वैसी ही जगह घूमने को मिल जाएं तो कितना बढ़िया होगा। जी हां, आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको विदेश जैसी खूबसूरत जगहें घूमने को मिलेंगी। 

 


1. तरकर्ली 

आप ब्राजील के लुभावने समुद्र के किनारों पर घूमने का भारत मे मौजूद महाराष्ट्र के तरकर्ली में भी ले सकते हैं। यह समुद्र बिल्कुल ब्राजील के समुद्रों जैसा लगता है। 

2. मुन्नार

मलेशिया जाकर चाय के बागानों के बीच चाय पीने का लुत्फ आप केरला के मुन्नार में जाकर भी ले सकते है। यहां का नजारा हुबहू मलेशिया जैसा है। 

3. मुंबई

सिंगापुर की शानदार शाम और चकाचौंध से भरे नजारे देखना है तो भारत के मुंबई में मौजूद एक बार आमची जरूर जाएं। 

4. लद्दाख

ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो लद्दाख की सैर जरूर करें। यहां घूमकर आपको लगेगा मानो आप ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों पर घूम रहें। 

5. गुलमर्ग

आप सोचते होंगे कि दुनिया में स्विटरजरलैंड जैसा कोई दूसरा शहर नहीं। अगर ऐसा है तो कश्मीर के गुलमर्ग में जाकर घूमिए। 

6. रण

अगर आप अमेरिका की सॉल्ट लेक सिटी, यूटा देखना चाहते हैं तो गुजरात के कच्‍छ में स्थित रण की रोशनी में देखने का प्लॉन बनाएं। 

7. बंगलुरु पैलेस

इंग्लैड के विंडसर किले की भव्यता आप भारत में स्थित बंगलुरु पैलेस में भी देख सकते हैं और उसका लुफ्त उठा सकते है। 

Related News